भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन

भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन

राजगढ़ जिले के कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के विवादित बयान के खिलाफ शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बोरे और तख्तियां लेकर मार्च निकाला और कांग्रेस विरोधी नारे लगाए।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

रेड क्रॉस अस्पताल से पीसीसी कार्यालय की ओर बढ़ रही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच सड़क पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रतिक्रिया

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गंदी राजनीति करती आई है। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया है, जिसका जवाब जनता देगी।

विवादित बयान पर सफाई

इस विवाद की जड़ में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर का वह बयान है, जिसमें लाड़ली बहनों को “बोरियों में भरने” की बात कही गई थी। हालांकि गुर्जर ने सफाई देते हुए कहा कि ये उनके शब्द नहीं थे, बल्कि एक बुजुर्ग के कथन को उन्होंने मंच से दोहराया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लाड़ली बहनों का सम्मान करते हैं और योजना से जुड़ी महिलाओं को अधिक लाभ मिलना चाहिए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment