महिदपुर। शासकीय हाई स्कूल रोहिड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम अतिथि जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने तिलक लगा कर हार पहनाया और सभी पात्र छात्रों को साइकिल का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही स्कूल के 10वी उत्तीर्ण सभी छात्रों का पुष्पमाला से स्वागत कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार ने किया एवं उत्तीर्ण सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। आभार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज ठाकुर ने माना।
Read MoreDay: May 4, 2026
परशुराम जन्मोत्सव व शंकराचार्य जयंती महिदपुर-झारडा में जनसंपर्क अभियान तेज
महिदपुर। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं जगतगुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव को लेकर महिदपुर-झारडा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों के तहत समाजजनों द्वारा जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद समाज के प्रतिनिधि पूरे उत्साह के साथ घर-घर पहुंचकर विप्र बंधुओं को पत्रक वितरित कर रहे हैं और कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे समाज में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। संयोजक सत्यनारायण शर्मा (पेटलावद) ने बताया कि कार्यक्रम में…
Read Moreनई स्पोर्ट्स ड्रामा: आज रिलीज होगी राम चरण स्टारर पेड्डी
राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी। इसके साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। बता दें कि बूची बाबू निर्देशित यह फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने आईपीएल के चलते इसकी रिलीज आगे खिसका दी। अब आईपीएल के खत्म होते ही मेकर्स इसे रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़ी बात यह है कि पेद्दी की…
Read Moreआज मुंबई के लिए करो या मरो मैच, हार के बावजूद पंजाब प्लेआॅफ की दहलीज पर
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेआॅफ की दहलीज पर है। आईपीएल में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी…
Read Moreशराबी पति ने पहले पीटा फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
ब्रह्मास्त्र इंदौर रिश्तों को कंलकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने विवाद के बाद शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से…
Read Moreजनगणना कार्य में लापरवाही- 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
ब्रह्मास्त्र इंदौर जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने कार्य पर उपस्थित नहीं रहने वाले कुल 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद 1 मईसे लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते…
Read Moreबंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई वहां चारों सीटों पर बीजेपी आगे
भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे; पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त ब्रह्मास्त्र कोलकाता बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरूआती रुझान में भाजपा 127 और टीएमसी 111 सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम में भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। नंदीग्राम से…
Read Moreचलती कार बनी आग का गोला, परिवार बाल-बाल बचा
ओरछा से इंदौर लौट रहा था परिवार ब्रह्मास्त्र गुना गुना शहर के बड़े पुल के पास एक कार में अचानक आग लग गई। इंदौर का परिवार ओरछा से श्री राम राजा के दर्शन कर वापस इंदौर लौट रहा था, तभी गुना में ये हादसा हुआ। घटना में कार पूरी तरह जल गई। जाम के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के रहने वाले अंशुल मांडलिक अपने परिवार के साथ ओरछा दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार को वह झांसी में…
Read Moreलखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक
ब्रह्मास्त्र लखनऊ लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं की खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई…
Read Moreदो बाइकों की टक्कर में घायलों की मदद करने पहुंचे लोग, तेज रफ्तार कार ने उनको रौंदा, 8 की मौत
ब्रह्मास्त्र अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर के पास पहले दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए जुटे राहगीरों को कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो…
Read More