लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक

ब्रह्मास्त्र लखनऊ

लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं की खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि पसलियों, पीठ और माथे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, शिवांशी रायबरेली की रहने वाली थी और लखनऊ में बहन के साथ किराये पर रहती थी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं बहन ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment