नई स्पोर्ट्स ड्रामा: आज रिलीज होगी राम चरण स्टारर पेड्डी

राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी। इसके साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है।

बता दें कि बूची बाबू निर्देशित यह फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने आईपीएल के चलते इसकी रिलीज आगे खिसका दी। अब आईपीएल के खत्म होते ही मेकर्स इसे रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बड़ी बात यह है कि पेद्दी की इस नई रिलीज डेट ने दो फिल्मों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक तरफ 5 जून को बॉबी देओल की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment