साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच किसी तरह का रिलेशनशिप नहीं है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल पिछले की दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की चर्चा की जा रही थी।
सूत्र ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और बिना किसी आधार का बताया है। सोर्स के मुताबिक, श्रीलीला और तिलक वर्मा कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं है और न ही दोनों के बीच कभी कोई बात हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से अफवाह है।
सोशल मीडिया पर ऐसे शुरू हुई थी चर्चा इंटरनेट पर पिछले कुछ समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी। फैन पेज और इंस्टा अकाउंट्स ने अलग-अलग इवेंट्स की तस्वीरों को मिलाकर यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। कुछ अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों एक ही समय के आसपास अलग-अलग जगहों पर नजर आए थे।
इसमें मंदिर के दर्शन और स्पोर्ट्स मैच शामिल थे। इन बातों का कोई पुख्ता सबूत नहीं था, फिर भी इसे दोनों के अफेयर से जोड़कर देखा जाने लगा।
सोर्स बोले- अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं मामले से जुडे एक करीबी सोर्स ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। सोर्स ने कहा कि तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर जो भी बातें कही जा रही है, वे पूरी तरह से आधारहीन और झूठी है। दोनों कभी एक-दूसरे से आमने-सामने नहीं मिले है। सोर्स ने यह भी साफ किया कि लोगों को बिना किसी फैक्ट या सच्चाई के ऐसी मनगढंत बातें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए।