आज मुंबई के लिए करो या मरो मैच, हार के बावजूद पंजाब प्लेआॅफ की दहलीज पर

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेआॅफ की दहलीज पर है।

आईपीएल में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं।
पंजाब प्लेआॅफ की रेस में सबसे आगे- पंजाब की टीम प्लेआॅफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।
पंजाब की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम ने 2 मैच गंवाए हैं। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं।
गुजरात ने सीजन में छठी जीत हासिल की है। टीम के 12 अंक हो गए हैं और टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर कायम है। क्योंकि उसका नेट रन रेट खराब है।

आज के मैच की बात- मुंबई के पास प्लेआॅफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका आज मुंबई के पास प्लेआॅफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेआॅफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेआॅफ के लिए काफी नहीं है। लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेआॅफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

अभिषेक को आॅरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा- दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए- गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment