चेन्नई के लिए करो या मरो मैच हैदराबाद को में 15 बार हराया

ब्रह्मास्त्र चेपॉक

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

प्लेआॅफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेआॅफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।
दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी- दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। सीएसके ने 15 और एसआरएच ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी एसआरएच ने जीता था। चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने आईपीएल 2026 की शुरूआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेआॅफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment