उज्जैन। वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर,सायरन,फ्लैश लाईट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी एवं सरकारी स्टीकर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा अवैध ब्लैक फिल्म (टिटेड ग्लास) को लेकर पुलिस सख्त होने वाली है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने 10 दिवसीय अभियान के निर्देश दिए हैं। इधर 1 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान की उज्जैन यातायात पुलिस को एक दिन पूर्व संध्या तक कोई जानकारी नहीं थी। मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी…
Read MoreDay: July 31, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जूडो में पहला गोल्ड:अस्मिता को : 5 मुक्केबाज फाइनल में
ग्लासगो।कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जूडो का पहला गोल्ड मिला है। अस्मिता डे ने शुक्रवार को विमेंस 48 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी को हराया।तय समय तक यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। उसके बाद विजेता का फैसला गोल्डन स्कोर से हुआ। इसके अलावा, 5 भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्के कर लिए हैं। इनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है।ग्लासगो में शुक्रवार को गेम्स के आठवें दिन जादुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 kg वेट कैटेगरी…
Read Moreपलाश परिसर-2 पानी की टंकी बनी ‘वाटरफॉल’! हजारों लीटर जल बर्बाद, हादसे का भी खतरा
इंदौर। पलाश परिसर-2 स्थित ओमेक्स हिल्स के पास बनी पानी की टंकी इन दिनों किसी झरने से कम नजर नहीं आ रही है। टंकी से लगातार नर्मदा का पानी तेज़ी से बह रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर अमूल्य जल व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से पानी की बर्बादी जारी रहने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। टंकी से लगातार गिर रहे पानी के कारण आसपास की सड़क और परिसर…
Read Moreअफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित:प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
नीमच, । जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 28 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा।जारी आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण का कार्य किया जाता है। कारखाने की संवेदनशील प्रकृति को देखते…
Read Moreमहिलाओं ने उखाड़े स्मार्ट मीटर, बीपीएल चौराहे पर किया चक्काजाम
मन्दसौर। जिले में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। 31 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किटियानी, हाजी कॉलोनी और सत्य साईं कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटरों को निकालकर एकत्रित किया और उन्हें विद्युत विभाग कार्यालय में जमा कराने की मुहिम शुरू की। शुक्रवार की शाम को दीपकसिंह गुर्जर, मनजीतसिंह मनी, सुरेश भाटी…
Read Moreसीमेंट फैक्ट्री में मजदर की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत
नीमच, ।शहर के नसीराबाद हाईवे रोड स्थित कैंट थाना क्षेत्र के गोल्ड कास्ट फैक्ट्री में सोमवार अब एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक देवानंद राम पिता छेदीराम उम्र 53 वर्ष निवासी गोपालगंज बिहार सोमवार सुबह फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसके पेट में…
Read Moreमशक्कत के बाद भी नहीं मिला ट्रांसपोर्ट नगर-2 दशक पूर्व श्री सिंथेटिक्स के पास हुआ था भूमिपूजन हुआ था
उज्जैन। 20 साल से अधिक समय से एक ही मांग ट्रांसपोर्ट नगर की। भीड़ व ट्रैफिक के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए गए लेकिन लोडिंग-भारी वाहनों के लिए शहर से बाहर का कोई इंतजाम नहीं। अब तो सरकार से शहर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की एक ही आस है कि ट्रांसपोर्ट नगर को कागज में नहीं दिखाया जाए ,धरातल पर लाया जाए। अंतिम बार लालपुर के यहां जमीन तो दिखा दी गई लेकिन उस पर अमल के हालात पूर्ववत ही हैं।शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करते हुए दुसरी पीढी व्यवसाय संचालन में…
Read Moreखाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अनियमितता पाई जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में औषधि विक्रय संस्थानों के विरुद्ध निरीक्षण कार्रवाई जारी है। निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय अभिलेख, कोडीन युक्त कफ सिरप सहित अन्य अनुसूची ‘एच’ एवं ‘एच-1’ श्रेणी की दवाओं के संधारित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मालखेड़ा, नीमच स्थित मैसर्स श्री श्याम केमिस्ट पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन, औषधियों के विक्रय अभिलेखों का नियमानुसार संधारण नहीं किया जाना तथा अन्य…
Read Moreबकाया वसूली और नोटिस देने गई नगर निगम टीम पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला; पत्रकार घायल
रतलाम। शहर के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डोसी गांव स्थित पीएम आवास योजना की मल्टी में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बकाया राशि और फ्लैट खाली करने का नोटिस देने पहुंची नगर निगम की टीम पर रहवासियों ने अचानक हमला कर दिया। स्थानीय महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर नगर निगम कर्मियों पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस वारदात में निगमकर्मी और कवरेज कर रहे एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की कवरेज कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजू केलवा…
Read Moreपुलिस -राजस्व विभाग कार्रवाई में 160 जब्त वाहनों की नीलामी से बाईस लाख का राजस्व प्राप्त
आलीराजपुर-जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत वर्षों से विभिन्न थानों में रखे अपराधों एवं 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों का विधिसम्मत निराकरण करते हुए उनकी सार्वजनिक नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस अभियान के तहत जिले के 06 थानों में रखे कुल 160 जब्त वाहनों की नीलामी की गई, जिससे शासन को कुल ₹22,18,500/- (बाईस लाख अठारह हजार पाँच सौ रुपये मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ। …
Read More