काजी खलिकुर्रेहमान बोले हम लोग मजहब का काम हाथों से कर रहे हैं,तकनीकी त्रुटि से हुआ मिनार का भाग हटाने के दौरान छत पर गिरा,कोई जनहानि नहीं कलेक्टर बोले कोई जनहानि नहीं हुई है, न किसी को कोई चोट आई है

उज्जैन। कंठाल से गोपाल मंदिर सडक चौडीकरण के दायरे में आ रहे शाही मस्जिद के कुछ भाग को समाज जनों के द्वारा हटाने की कार्रवाई तीसरी मंजिल से जारी है। इसी में शामिल मिनार को हटाने के लिए मचान लगाया गया है और उसे भाग-भाग में गिराया जा रहा है। गुरूवार को सुबह मिनार के एक भाग को तोडकर उतारने के दौरान वह नीचे गिरा जिससे छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान एवं जनहानि के कोई समाचार नहीं हैं।मस्जिद के चौडीकरण में आ रहे हिस्से को हटाने का काम निरंतर रूप से समाजजन कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में एहतियातन आवाजाही पर रोक लगी हुई है। सुरक्षा के लिए यहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र को बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।मचान लगाकर सुरक्षित काम-समाजजन भी पुरी तरह से सुरक्षित स्थिति में मचान पर काम को अंजाम दे रहे हैं। उसके उपरांत भी एक हादसा हो गया। इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि और घायल होने के समाचार नहीं है। मिनार को कई हिस्से में नीचे लाने की योजना के तहत गुरूवार सुबह मिनार का हिस्सा छत पर गिरने से कुछ हिस्से में क्षति हुई है।सूचना संज्ञान में आते ही तत्काल बाद अधिकारी स्थल पर पहुंचे थे। समाजजनों के साथ इसे लेकर चर्चाएं की गई और स्थिति का जायजा भी लिया गया है।कुछ हिस्से में क्षति हुई है,कोई जनहानि नहीं-अद्यतन जानकारी देते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि “सड़क चौड़ीकरण के कार्य में जो छतरी चौक पर मस्जिद है, उसका जो प्रभावित भाग है – जो सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित हो रहा है – उसको हटाने के क्रम में कुछ हिस्से में क्षति हुई है। लेकिन इससे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, न किसी को कोई चोट आई है, न कोई कहीं फंसा है। इस मामले में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सभी धर्मों और समाज के लोग भी स्थल पर उपस्थित हैं और उनसे चर्चा की गई है।तकनीकी त्रुटि से हुआ किसी ने जानबुझकर नहीं किया-मस्जिद कमेटी की बैठक भी वहीं पर शहर काजी खलिकुर्रेहमान की उपस्थिति में की गई।बैठक के उपरांत काजी खलिकुर्रेंहमान ने मिडिया को जारी अपने बयान में कहा कि “आज एक अफसोसनाक वाकया जो दर हकीकत दिलों को झिंझोड़ गया और सभी लोग एक ऐसे अफसोस के अंदर हैं कि शायद उसको भुलाना मुश्किल हो, मगर सबसे बड़ी चीज़ ये है के हम लोग सारा मज़हब का काम अपने हाथों से कर रहे थे।अब वक्त उसके मीनारे का उतारने का था तो मीनारों को उतारने के लिए शासन से हमने मदद मांगी थी, शासन ने अपनी मदद की। क्रेन के तकनीकी त्रुटि की वजह से उसका पट्टा टूट गया। वो पट्टा टूटने की वजह से वो मीनार छत पे गिर गया। किसी ने जानबूझकर नहीं गिराया बल्कि वो गिरने की वजह से नुकसान हुआ है। लिहाजा हम लोग कहीं इकट्ठे ना हों, कोई इस तरीके की कोई बातें ना करें और ना ही कोई ऐसी चीज़ होने दें जिससे नुकसान हम लोगों को बाद में हो। इंशाल्लाह वापस काम शुरू हो जाएगा और जल्द करके उसको बना दिया जाएगा और अपना अमन हमेशा कायम रखें।” “साथ ही मस्जिद कमेटी और नुमाइंदा कमेटी बराबर इतने रोज़ से काम कर रही है, इसके सभी लोग हाजिर हैं और आज भी सभी लोग इसके अंदर मौजूद हैं।”

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment