ब्रह्मास्त्र इंदौर
रिश्तों को कंलकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने विवाद के बाद शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, जब वह जमीन पर गिर गई तो आरोपी मिर्च पाउडर लाकर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। दर्द से वह जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर उसका बेटा और ननद मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद महिला के बयान के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।