बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई वहां चारों सीटों पर बीजेपी आगे

भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे; पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त

ब्रह्मास्त्र कोलकाता

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरूआती रुझान में भाजपा 127 और टीएमसी 111 सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम में भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। नंदीग्राम से सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।

बंगाल में खेला होबे!
भाजपा ने तृणमूल की सांसें अटका दी, असम में हैट्रिक की ओर
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

नतीजों के बाद विजय रैली निकालने की नहीं होगी इजाजत- पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जीत हासिल करने वाले नेताओं को विजय रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने ये भी बताया कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पोलिंग एजेंट्स मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को देख रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment