:लसूडिया – जूनी इंदौर क्षेत्र में 2 युवकों ने फांसी लगाकर दी जान: पुलिस मामलों की जांच में जुटी

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में रहने वाले विजय रावत (36) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय पेशे से ड्राइवर था और पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ रहता था। घटना के समय पत्नी काम पर गई हुई थी, जबकि बेटा अपनी नानी के घर था।

पुलिस को सूचना मृतक के भाई आकाश ने दी। उसने बताया कि परिवार में तीन भाई हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। शाम को जब पत्नी घर लौटी तो विजय को फंदे पर लटका पाया। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया होगा।ससुराल में रहने वाले युवक ने भी लगाई फांसी-जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय पीयूष खटीक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीयूष चंद्रभागा क्षेत्र का रहने वाला था और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुराल में रहता था।पुलिस के अनुसार, देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की आवाज किराएदारों ने सुनी थी। रात करीब 2 बजे पत्नी ने पीयूष को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने बताया कि पीयूष ने प्रेम विवाह किया था और नौकरी को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।दोनों मामलों की जांच जारी-पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment