राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा:सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास,

नई दिल्ली।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। इसके पहले लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया।विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।इसके बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इस पर सदन की कार्रवाई मंगलवार को स्थगित कर दी गई।राज्यसभा की कार्रवाही भी हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दो बजे बाद कार्रवाई शुरू हुई तो भी विपक्षी सदस्य नारेबाजी कर रहे हैं। सदन में MSME विकास (संशोधन) बिल पर चर्चा हो रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment