इंदौर। इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सेंट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव पुत्र मनोज कुरिल निवासी नार्थ तोड़ा के रूप में हुई है। गौरव अपने मामा के साथ जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह काफी परेशान और गुमसुम था तथा किसी से ठीक से बात नहीं कर रहा था।मोबाइल तोड़कर कमरे में चला गया-बताया जा रहा है कि घटना से पहले गौरव ने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसके बाद वह अपनी मां का मोबाइल लेकर कमरे में चला गया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां को शक हुआ। पड़ोसियों की मदद से कमरे का लॉक तोड़ा गया, जहां गौरव फंदे पर लटका मिला।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान:, मोबाइल लेकर कमरे में गया और फंदे पर झूल गया