पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड:फायरिंग मामले में केस दर्ज; वकील कोचिंग पहुंचे

पटना।पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे हैं।हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment