शत-प्रतिशत व्यावसायिक दर से कर वसूली के महापौर ने दिए निर्देश कमर्शियल प्रॉपर्टी का होगा पुनः सर्वे -नियमित करदाताओं को नगर निगम करेगा सम्मानित

उज्जैन। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड, गली एवं मोहल्ले में कमर्शियल प्रॉपर्टी की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी सभी संपत्तियों का पुनः सर्वे कराया जाए तथा जिन संपत्तियों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, उनका नियमानुसार कमर्शियल श्रेणी में पंजीयन करते हुए शत-प्रतिशत व्यावसायिक दर से कर वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संपत्ति कर अधिकारियों को अपने-अपने जोन क्षेत्र में नियमित रूप से सर्वे एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।शहर में लगातार बढ़ रही…

Read More

एटीएम को काटकर नकदी उड़ाने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार:6 लाख रू., ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

मंदसौर। जिले की गरोठ पुलिस ने भानपुरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 6 लाख रू. नकद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, एटीएम के कटे हुए पार्ट्स और मोबाइल फोन जप्त किए हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनोद कलोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…

Read More

सेंट्रल जेल में एनडीपीएस के आरोपी पर हमला: सिर और नाक पर किए वार: एमजी रोड पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर। सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद विचाराधीन कैदी पर एक अन्य कैदी ने खाना बांटने वाले डंके से हमला कर दिया। आरोपी ने कैदी के सिर और नाक पर वार किए। घटना के बाद जेल अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराया गया और मेडिकल कराया गया। सेंट्रल जेल प्रबंधन की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।बैरक नंबर 2 के पास घूम रहा था कैदी-सेंट्रल जेल अधिकारियों की शिकायत के अनुसार, जूना पीठा निवासी शाकीर उर्फ मेडिकल पुत्र…

Read More

देशभर में पहुंची खड़े हनुमान की गूंज: समय बीतने के साथ बदल रहा जनमत, अब भक्त चाहते हैं—दक्षिणमुखी स्वरूप में यहीं विराजे रहें हनुमानजी

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर और हनुमानजी की प्रतिमा के विस्थापन का मामला अब केवल स्थानीय मुद्दा नहीं रह गया है। प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लगातार प्रयासों और उसमें बरती जा रही प्रशासनिक सावधानी की खबर देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। राष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित हो रहे वीडियो, समाचार और तस्वीरों ने इस मामले को देश के कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। शुरुआत में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को देखते हुए प्रतिमा के विस्थापन को लेकर अलग-अलग मत…

Read More

डीएवीवी में परीक्षा से 2 महीने पहले जारी होगा टाइम टेबल: सिलेबस पूरा करने को लेकर नई प्रक्रिया

इन्दौर।  परीक्षाओं को समय पर करवाने को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बडा फैसला लिया है। अब परीक्षा शुरू किए जाने से दो महीने पहले टाइम टेबल जारी किया जाएगा। ऐसा करने के पीछे असल वजह यह है कि कालेज विद्यार्थियों का समय पर सिलेबस पूरा करवा सकें।        नई व्यवस्था को नवंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से लागू किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने इसके बारे में कालेजों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं विद्यार्थियों को सात दिन रीविजन करने के लिए समय दिया जाएगा।   …

Read More

पिता घर पहुंचे तो फंदे पर लटका मिला पुत्र -पत्नी के नहीं लौटने पर लगाई फांसी

उज्जैन। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी वापस नहीं लौटी तो शराबी पति ने फांसी लगा ली। उसने दोस्त को कॉल किया था, पिता देखने घर पहुंचे तो पुत्र फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। फाजलपुरा में रहने वाले महेश लश्करी रविवार सुबह काजीवाड़ा धोबी गली में रहने वाले पुत्र योगेश लश्करी के घर पहुंचे थे, जहां उन्होने पुत्र का फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू…

Read More

बारिश थमने के बाद तापमान में 5.5 डिग्री की तेजी

उज्जैन। बारिश थमने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की तेजी आई गई, इस बीच 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी। गुरूवार-शुक्रवार रात मानसून की दस्तक के बाद बारिश का दौरान शुरू हुआ था। शुक्रवार दिनभर रिमझिम का दौर बना रहा था, जिसके चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री पर आ गया था, हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी थी, लेकिन रात में बारिश थमने के बाद शनिवार दिनभर…

Read More

नृसिंहघाट पर युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स से भरा बैग लूटा रात करीब 10 बजे दो बदमाशों ने किया हमला, सिर में आठ टांके लगे..पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। नृसिंहघाट पर गुरुवार रात खाना खाने पहुंचे एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में मोबाइल, पर्स और कपड़े रखे थे। घायल युवक संतोष विश्वकर्मा, निवासी कैलाश नगर कॉलोनी, वृंदावन ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह नृसिंहघाट पर खाना खाने गया था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेसुध होकर…

Read More

पांचवी सवारी में कम रहा वारदतों का ग्राफ,सवारी में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों का सम्मान…

उज्जैन। सोमवार को बाबा महाकाल की पांचवी सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही लेकिन आस्था का सैलाब दिखाई दिया। इस बीच सवारी में श्रद्धालुओं के साथ वारदात होने के मामले भी कम सामने आये। महाकाल मंदिर से निकली वाली बाबा महाकाल की सवारी का मार्ग 2 थाना क्षेत्र के बीच से गुजरता है। पिछली चार सवारी के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी के मामले सामने आये थे। पांचवी सवारी में वारदातों को ग्राफ कम रहा। खाराकुआ थाना क्षेत्र के मार्ग पर 3 श्रद्धालुओं…

Read More

सीएमएचओ डा. पटेल का दावा हमारी पूरी तैयारी,भरपूर दवा स्वाईन फ्लू से हम भी लडने को तैयार… -10 बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार,2 डाक्टर्स,4 नर्सें,पर्याप्त दवा

उज्जैन। स्वाईन फ्लू एन -1 एच -1 के पिछले 20 दिनों में तीन मरीज सामने आने की स्थिति में जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में है। सीएमएचओ डा.अशोक कुमार पटेल का कहना है कि स्वाईन फ्लू बेकरार है तो हम भी लडने को तैयार हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। अव्वल तो हम इसे फैलने से पहले ही रोकने के लिए कारगर कदम संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में उठा रहे हैं।शनिवार को दो स्वाईन फ्लू ग्रसित मरीजों के सामने आने के साथ ही पिछले 20…

Read More