उज्जैन। क्षिप्रा नदी से रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलना सामने आया है। युवक नहाने के दौरान डूबा था। पुलिस द्वारा उसकी पहचान के प्रयास शुरू किये गये। युवक ग्राम करेली राजगढ़ का रहने वाला सामने आया है।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि क्षिप्रा नदी रामघाट से नृसिंहघाट की ओर जाने वाले मार्ग के बीच से पानी में डूबी हुई एक लाश की सूचना मिली थी। पुलिस ने लाश का बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत: वह नहाने के दौरान डूबा है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किये। इस दौरान सामने आया कि मृतक युवक राजगढ़ के करेली गांव का रहने वाला अजय शर्मा है। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। परिजनों से पूछताछ के बाद ही मृतक युवक के उज्जैन आने के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ पायेगी।
देवासगेट थाना पुलिस ने 3 दिन पहले मालीपुरा मार्ग पशु चिकित्साल के पास से बीमारी की हालत में एक युवक को उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक बोल पाने की स्थिति में नहीं था उसके पास से कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिसके माध्यम से उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। रविवार दोपहर को उक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। परिजनों के नहीं मिलने पर अंतिम संस्कार (दफनाया) कराया
एक माह पहले साडू के साथ भिंड से आया युवक रविवार सुबह किराये के मकान में मृत पड़ा मिला। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर पोस्टमार्टम कराया है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि गणेशनगर में किराये का मकान लेकर रहने वाले भिंड के युवक भीमसिंह पिता तुलसीराम बघेल 40 साल की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। भीमसिंह के साथ उसका साडू जयसिंह भी रहता था। उसने बताया कि रात में सोया था, सुबह नहीं उठा तो उसने जगाने का प्रयास किया। पुलिस शव अस्पताल लेकर पहुंची, डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई। मामले में मर्ग कायम किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। साडू जयसिंह ने बताया कि एक माह पहले उज्जैन आये थे और किराये का मकान लेकर पेंटरी का काम कर रहे थे। परिवार भिंड में रहता है। भीमसिंह चार बच्चों का पिता था, रात में खाना खाने के बाद सो गया था, उस वक्त तक सबकुछ ठीक था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो जायेगा।
क्षिप्रा नदी से मिली युवक की लाश,मालीपुरा मार्ग पर मिले युवक की मौत,किराये के मकान मृत मिला भिंड का युवक