विधायक पीएम मौतमामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चालक गिरफ्तार

 खरगोन। जिले के बेडिय़ां थाना क्षेत्र में बड़वाह विधायक सचिन बिरला के निजी सचिव की हुई मौत के मामले में बेडिय़ा पुलिस ने सड़क हादसे के कारणों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व देर रात्रि में रॉन्ग साइड आ रहे तूफान वाहन से बचने के फेर में नाली में गिरने से विधायक के निजी सचिव संदीप बिरला की मौत हुई थी। हादसे के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने ट्रेक्स वाहन के चालक गिरफ्तार कर लिया है।
बड़वाह एसडीओपी मुकेश इजरदार ने बताया कि 22 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी, कि सनावद रोड स्थित श्याम मार्बल के पास सड़क किनारे बनी नाली में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बेडिय़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे में मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय संदीप बिरला निवासी बेडिय़ा के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल टीम की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड आ रहे एक ट्रैक्स तूफान से बचने के प्रयास में बाइक सवार विधायक के निजी सचिव संदीप बिरला की बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  पुलिस ने वाहन टे्रस कर, चालक गणेश को हिरासत में लिया है।
 दीपावली मिलन समारोह की तैयारी देखकर लौट रहे थे घर-जानकारी के मुताबिक, संदीप बिरला बुधवार रात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक सचिन बिरला के दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों के सिलसिले में बड़वाह पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे होटल में भोजन करने के बाद वे बाइक से अपने गांव डूडगांव के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment