कनाडाई PM के सामने ट्रम्प का मजाक उड़ा:कॉमेडियन अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर आया, ट्रम्प को सनकी भी कहा

ओटावा।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। पत्रकारों के साथ होने वाले सालाना रोस्ट डिनर में एक कॉमेडियन ट्रम्प बनकर पहुंचा। इस दौरान उसने ट्रम्प को सनकी भी कहा।रोस्ट डिनर कनाडा की राजधानी ओटावा में हुआ। कॉमेडियन ने इसमें ट्रम्प के अंदाज में डांस किया। उसने मंच पर प्रधानमंत्री कार्नी से ट्रम्प के स्टाइल में देर तक हैंडशेक भी किया।डिनर में एक कॉमेडियन प्रधानमंत्री कार्नी बनकर भी आया था। दोनों कॉमेडियन ने मिलकर कार्नी और ट्रम्प का खूब मजाक बनाया। डिनर में मौजूद लोग यह देखकर ठहाके लगाते रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment