संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आईं BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर:वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज से BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में जहर की आशंका जताई गई है। जहर फेफड़ों तक पहुंच गया है। इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है।रेखा शनिवार रात 10 बजे अपने घर पर अचानक बीमार पड़ गई थीं। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनके पति संदीप पात्रा ने बताया, ‘उनकी स्थिति ठीक नहीं है। अभी कुछ कहना संभव नहीं है।’ रेखा पात्रा 2024 में संदेशखाली आंदोलन के दौरान चर्चा में आई थीं। 26 मार्च 2024 को PM मोदी ने रेखा से फोन पर बातचीत की थी। मोदी ने कहा था- रेखा, आपने संदेशखाली में बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। आप एक तरह से शक्ति स्वरूपा हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment