उज्जैन के मीना बाजार में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:दुकान का ताला तोड़कर ले गया था लैपटॉप और स्कैनर; पुलिस ने 80 हजार का सामान किया बरामद

उज्जैन\ मीना बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और चार्जर के साथ वाहनों की जांच में इस्तेमाल होने वाला डायग्नोस्टिक स्कैनर भी ले गया। महाकाल पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय आरोपी रिजवान पिता मोहम्मद अकबर निवासी सफी की मस्जिद, उज्जैन को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब 80 हजार 200 रुपए का सामान बरामद किया है।आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। महाकाल थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे मामले का खुलासा किया।महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि घटना 17 नवंबर की रात की है। सफी की मस्जिद के सामने मीना बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालक रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 3:30 बजे पड़ोसी ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी।मौके पर पहुंचने पर HP कंपनी का लैपटॉप, चार्जर और वाहन जांच में इस्तेमाल होने वाला स्कैनर गायब मिला। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment