इजराइल में विपक्ष नेतन्याहू की सरकार गिराने के करीब:समर्थन में 7 नए सांसद आए

तेल अवीव।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में पड़ती दिख रही है। उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष ने ऐसा दांव चला है, जिससे उनकी सरकार के पुराने साथी भी पाला बदल सकते हैं।पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट ने दक्षिणपंथी नेता एविगडोर लिबरमैन को अपने साथ मिला लिया है। अब नेतन्याहू की सरकार में शामिल रही 7 सांसदों वाली यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी भी आइजनकोट से बातचीत कर रही है।यह पार्टी अगर नेतन्याहू का साथ छोड़कर आइजनकोट के साथ आती है, तो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए बहुमत बचाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, पार्टी ने अभी समर्थन का ऐलान नहीं किया है। उसके धार्मिक नेताओं ने आइजनकोट से बातचीत की मंजूरी दी है।आइजनकोट के साथ फिलहाल 48 सांसद हैं। यूनाइटेड टोरा जूडिज्म के सभी 7 सांसद उनका समर्थन करते हैं, तो यह संख्या 55 हो जाएगी। यानी बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों से वे सिर्फ 6 कदम दूर रह जाएंगे। इसके बाद उन्हें अरब पार्टियों या दूसरे सांसदों का साथ जुटाना होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment