गाजा
इजराइलने बुधवार सुबह गाजा में हमास के एक बड़े कमांडर मोहम्मद अबुएलौफ के अपार्टमेंट पर मिसाइल से हमला किया। हमले में अबुएलौफ समेत उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक अबुएलौफ हमास के आंतरिक सुरक्षा विभाग में अफसर थे।इजराइल की सेना ने हेलिकॉप्टर से गाजा में बीच रिफ्यूजी कैंप के अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी थी। हमले में अपार्टमेंट पूरी तरह तबाह हो गया।पिछले 24 घंटे में हमास के दूसरे बड़े कमांडर की इजराइली हमले में मौत हुई है। मंगलवार को इजराइली सेना ने इसी विभाग के प्रमुख नईम अबू नाहेल को मार दिया था।सीजफायर के बावजूद गाजा में हमले जारी7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल में बॉर्डर एरिया पर एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमला किया था। इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जबकि 251 को बंधक बना लिया गया था।हमास ने इसे ‘अल-अक्सा फ्लड’ ऑपरेशन नाम दिया था। इसके जवाब में इजराइल ने कुछ घंटे बाद हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया था।अक्टूबर 2025 में इजराइल और हमास के बीच सीजफायर लागू हुआ था। लेकिन इसके बावजूद इजराइल के हमले जारी हैं। इजराइल इन हमलों को हमास के खिलाफ कार्रवाई बताता है। हालांकि, इनमें बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे गए हैं।सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक कम से कम 1600 फिलिस्तीनी और पांच इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं।