रोटरी के पास न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था न ही नगर निगम के सुरक्षा गार्ड डा.अंबेडकर प्रतिमा के आस-पास फिर वही पुराने हाल कायम ठेले वालों की रेलमपेल के साथ अवैध रूप से नगर सेवा का स्टाप बना

उज्जैन। घंटाघर पर संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आस-पास एक बार फिर से पुराने हाल कायम हो चुके हैं। इस रोटरी के पास न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था है और न ही नगर निगम के सुरक्षा गार्ड ही यहां तैनात हैं। ठेले वालों की रेलमपेल के बीच ही यहां अवैध रूप से नगर सेवा का स्टाप उन्नत होता जा रहा है।डा.अंबेडकर की प्रतिमा के साथ करीब एक साल पूर्व छेडछाड हुई थी। मामले में विक्षप्त स्थिति के आरोपी को तत्काल ही पकडकर संबंधित माधवनगर थाना पुलिस को सौंपा गया था। उसके बाद मामले में कई तरह की स्थितियां सामने आई थी। यहां तक की नगर निगम की और से यहां पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की बात भी कहीं गई थी। प्रतिमा को लेकर भी अन्यानेक तरह के राजनैतिक स्तर पर विवाद उभरे थे। यहां पुन: प्रतिमा स्थापना की गई थी।पुराना आलम कायम-यहां एक बार फिर से पुराना आलम कायम हो चुका है। रोटरी के आसपास चारों और ठेले गुमटी वालों का कब्जा है तो इसके साथ ही अवैध पार्किंग की स्थिति भी है। ठेले वालों के यहां खान पान करने वाले यहां गंदगी करते हैं । यही नहीं रोटरी के अंदर भी लोग बैठकर यहां खानपान करते हैं। रोटरी में अवैध रूप से आने जाने को लेकर भी कोई रोक टोक नहीं हैं। रोटरी के अंदर भी गंदगी की स्थिति देखी गई है।सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं-प्रतिमा के साथ छेडछाड के समय यहां रोटरी की व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए तमाम बयान आए थे। जनप्रतिनिधियों ने यहां नगर निगम की और से सुरक्षा गार्ड तक तैनात करने को लेकर ढींगे हांक दी थी। मुद्दे को लेकर शांति बनने के साथ ही पूरे मामले को भूला दिया गया और एक बार फिर से यहां असुरक्षा का आलम निर्मित हो गया है। हाल यह हैं कि नगर निगम की गैंग भी यहां से ठेले गुमटी वालों को हटाना वाजिब नहीं समझती है। दिन में कई बार नगर निगम के जनप्रतिनिधि यहां से गुजरते हैं उसके बाद भी इस हालत को सुधारने की और इनका ध्यान नहीं हैं। राजनीति करने के लिए फिर से किसी घटना का इंतजार किया जा रहा है।अवैध नगर सेवा स्टाप भी लगा-घंटाघर पर एक और पुराने शहर की और जाने वाले नगर सेवा का स्टाप कायम हो चुका है। यहां वाहन आवागमन में बाधा पैदा करते हुए खडे रहते हैं और सवारी के लिए नगर सेवा वाहनों के चालक परिचालक सडक पर भागते रहते हैं और सवारी को पकड –पकड कर लाते देखे जा सकते हैं। दुसरी और डा.अंबेडकर प्रतिमा के सामने नए शहर के इंदौर रोड की कालोनियों में जाने वाले नगर सेवा वाहनों का अवैध स्टाप निर्मित कर दिया गया है। यहां दिन भर नगर सेवा के वाहनों का जमावडा लगा रहता है। इन्हें यहां से हटाने की कवायद करना कोई वाजिब नहीं समझता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment