इन्दौर। दो नंबर के पार्षद जीतू यादव की वापसी को लेकर अब सामाजिक लड़ाई भी छिड़ गई है और सिंधी समाज बेहद नाराज दिख रहा है। जीतू को वापस लेने पर उन्होंने भाजपा के खिलाफ अंदर ही अंदर बिगुल बजाने का मन बना लिया है। उल्लेखनीय है कि तकरीबन डेढ़ साल पहले भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर जीतू यादव के समर्थकों ने धावा बोल दिया था, जिसमें कालरा के नाबालिंग बच्चे के कपड़े उतार दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद विरोध के सुर उठ…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पुलिस की फर्जी सील लगाकर सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप व सील जब्त
मनावर। पुलिस ने थाना प्रभारी की फर्जी रबर सील बनाकर युवाओं को फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य सोलंकी सरकारी और निजी नौकरियों के लिए युवाओं से 500-500 रुपये लेकर अपनी दुकान से यह फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। फर्जी सील और लैपटॉप बरामद-पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी आदित्य सोलंकी की दुकान से अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान मौके से थाना मनावर की फर्जी रबर सील बरामद की…
Read Moreनामचीन *क्लबों* की रसोई पर पड़ेगी विभाग की नजर? क्या खंगाले जाएंगे क्लबों के किचन
इंदौर। शहर के लसूड़िया और विजय नगर क्षेत्र समेत कई इलाकों में बड़े-बड़े क्लब और पब रात 12 बजे तक गुलजार रहते हैं। रोशनी, म्यूजिक और पार्टियों की चकाचौंध के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए खाने-पीने के भी लंबे-चौड़े मेन्यू परोसे जाते हैं। लेकिन अब सवाल क्लबों की चमक-दमक से निकलकर उनकी रसोई तक पहुंच गया है—आखिर इन क्लबों में ग्राहकों की प्लेट तक पहुंच रहा खाना कितना सुरक्षित है। कुछ ही दिनों पहले विजय नगर क्षेत्र स्थित नामचीन सायाजी होटल पर खाद्य विभाग…
Read Moreरक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, लेकिन देपालपुर अंचल क्यों अछूता…
देपालपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जहां इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई, दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है, वहीं देपालपुर अनुभाग के देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा और हातोद क्षेत्र इस अभियान से लगभग अछूते नजर आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिलावटी मावा, मिठाई, घी, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री के कारोबार पर प्रभावी निगरानी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इंदौर…
Read Moreस्वच्छता और जलापूर्ति में लापरवाही न हो: अर्चना चिटनिस ने किया औचक निरीक्षण
बुरहानपुर। शहर में स्वच्छता, नियमित जलापूर्ति और मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को रोजमर्रा की सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए। यह निर्देश विधायक अर्चना चिटनिस ने दौलतपुरा, नया मोहल्ला और शाह बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।चिटनिस ने वार्डों में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, नालियों, सड़कों, जलापूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके…
Read Moreशासकीय महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
नीमच। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नीमच द्वारा रैली निकालकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया। गुरुवार को एबीवी पी द्वारा रैली व प्रदर्शन प्रदर्शन किया गया । पीजी कॉलेज से छात्रों कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों में रैली निकाली और नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने कहा कि शासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत है। बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और…
Read Moreनानाखेड़ा–शांति पैलेस मार्ग की एक साइड पर आना-जाना शुरू
उज्जैन । नानाखेडा से शांति पैलेस, हाटकेश्वर,हरिफाटक की और जाने वाले नागरिकों को अब सुविधाजनक आवागमन की शुरूआत हो गई हैं। रक्षाबंधन पर्व से निर्माणाधीन इस मार्ग की एक साईड को आने –जाने के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग को 550 मीटर लंबा एवं 45 मीटर चौडा निर्माण किया जा रहा है।पिछले लंबे समय से नानाखेडा से शांति पैलेस एवं उस और जाने वाले नागरिकों को आवागमन के लिए मित्र नगर के पास एवं अन्य गली कुचों के मार्ग का विकल्प चुनना पड रहा था। …
Read Moreट्रैक्टर एजेंसी मालिक को बदमाशों ने सड़क पर घेरकर चाकू मारे: दोस्तों पर भी किए कई वार
उज्जैन। दमदमा में रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने पर 8-9 बदमाशों ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को चाकू गोदकर मार डाला। 2 साथियों पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हैं। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश मित्तल (27) के रूप में हुई है। यश मूल रूप से तराना का रहने वाला था। वह माता-पिता के साथ उज्जैन में रहता था और चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर का शोरूम संचालित करता था। दोस्तों के साथ कार से…
Read Moreबेटी को छेड़ने से रोका तो.पिता को सरिया मारा: धमकी दी: पुलिस ने दर्ज की FIR
इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में बेटी को मोबाइल पर परेशान करने से रोकना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर सरिए से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी ने धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक रामबलराम नगर निवासी राहुल पुत्र पूरन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि राहुल आए दिन उसकी बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता…
Read Moreमहंगे नशे एमडी के साथ 3 गिरफ्तार: कार जब्त: एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
खरगोन। जिले में तेजी से पैर पसार रहे नशे के कारोबार में अब महंगा नशा भी परोसा जा रहा है। इसका खुलासा पुलिस कार्रवाई से हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने तीन एमडी ड्रग्स के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार से तस्करी करने निकले तीन बदमाशों से 70 ग्राम ड्रग्स सहित कार जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गुंडा लिस्ट और जिलाबदर रह चुका तनवीर भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई…
Read More