स्वच्छता और जलापूर्ति में लापरवाही न हो: अर्चना चिटनिस ने किया औचक निरीक्षण

बुरहानपुर। शहर में स्वच्छता, नियमित जलापूर्ति और मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को रोजमर्रा की सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए। यह निर्देश विधायक अर्चना चिटनिस ने दौलतपुरा, नया मोहल्ला और शाह बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।चिटनिस ने वार्डों में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, नालियों, सड़कों, जलापूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए।रहवासियों ने साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बेहतर करने और जमा गंदगी हटाने की मांग रखी। चिटनिस ने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे, प्रत्येक वार्ड में नियमित और समयबद्ध सफाई दिखनी चाहिए। नगर निगम वार्डवार निगरानी सुनिश्चित करे। नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आग्रह किया।बहते नलों और पानी की बर्बादी पर सख्त निर्देश –निरीक्षण में कई जगह नलों में टोटी नहीं होने से पानी व्यर्थ बहता मिला। इस पर चिटनिस ने नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को तत्काल टोटियां लगाने और पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जल की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है, जलापूर्ति नियमित और व्यवस्थित रहे।
सड़कों के गड्ढे भरने और निर्माण में तेजी के निर्देश-नागरिकों ने सड़कों पर गड्ढों की समस्या बताई। चिटनिस ने मौके पर स्थिति देखकर अधिकारियों को गड्ढों का शीघ्र भराव और आवश्यक स्थानों पर सड़क निर्माण प्राथमिकता से कराने को कहा। डॉ. आंबेडकर वार्ड और शाह बाजार क्षेत्र के मार्गों के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment