अस्पताल से ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी:; रेनोवेशन कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से होगी पूछताछ

देवास ।देवास जिले के खातेगांव शासकीय अस्पताल के पुराने भवन से मरीजों की जान बचाने वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन ही गायब हो गई है। इस बड़ी लापरवाही और चोरी को लेकर BMO डॉ. तुषार गुप्ता ने सोमवार को खातेगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोरोना काल में  लगी थी पाइपलाइन-बीएमओ डॉ. तुषार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन देने के लिए स्थानीय विधायक के विशेष प्रयासों से अस्पताल के पुराने भवन के कमरों…

Read More

नाले में मिला युवक का शव:सुबह घर से निकला था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

देवास।भौंरासा थाना क्षेत्र के सिकखेड़ी नाके के पास सोमवार दोपहर पानी से भरे नाले में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान जामगोद निवासी 35 वर्षीय संदीप अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के…

Read More

आदतन अपराधी को किया 06 माह के लिये जिलाबदर ,आरोपी के खिलाफ07 अपराध दर्ज

महिदपुर-                     पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक करणदीप सिह , एसडीओपी  ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में महिदपुर पुलिस द्वारा— आदतन अपराधी अनावेदक घनश्याम पिता धुलजी जाति प्रजापत उम्र 35 साल निवासी केसरपुरा, गायत्री कालोनी महिदपुर वर्तमान पता आदिनाथ कालोनी महिदपुर का वर्ष 2010 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, लेकिन बदमाश घनश्याम के आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं…

Read More

फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग:सोफा, बेड-अलमारी से भरे थे; 5 घंटे में काबू पाया

भोपाल। हमीदिया रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे सोफा, बेड-अलमारी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग सुबह साढ़े 5 बजे लगी, जो 10:20 बजे काबू में आ पाई। इस तरह करीब 5 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फतेहगढ़, बोगदा पुल, कबाड़खाना, बैरागढ़ और गांधीनगर से दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर नौशाद अली ने बताया कि दमकल और टैंकरों के जरिए आग काबू में की गई।

Read More

ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ का वॉयस सैंपल देने से इनकार:CBI ने हिरासत बढ़ाने की मांग की

भोपाल।भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपियों ने वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने दोनों की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि अदालत पहले ही दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दे चुकी थी। इसके बाद 6 जुलाई को CBI…

Read More

महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मांगी माफी:दान चोरी पर कहा था- बिना जेब के कुर्ते पहने

उज्जैन।महाकाल मंदिर में दान चोरी रोकने को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पुजारियों के बिना जेब वाले कुर्ते पहनने और मंदिर में मेटल डिटेक्टर लगाने की बात कहने वाले महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ महाकाल सेना ने कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को महाकाल सेना ने परमानंद जी महाराज को पत्र लिखकर उन्हें चारधाम मंदिर के पद से हटाने की मांग की थी। वहीं, विवाद बढ़ने पर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी से माफी मांगते हुए…

Read More

29 में से 15 टन चने की खेप में हेराफेरी,ड्राइवर पर केस:पत्थर और केन रखकर वजन बराबर किया

इंदौर।इंदौर में ट्रक से लाए जा रहे चने की खेप में हेराफेरी का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सोमवार को भंवरकुआ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि 29 टन चने में से करीब 15 टन चना रास्ते में गायब कर दिया गया। वजन बराबर दिखाने के लिए ट्रक में पत्थर और पानी की केन रख दी गई।हरदा से मंगाया था चना-भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक पालदा स्थित एग्रो एलएलपी दाल मिल के संचालक राजुल सारडा ने…

Read More

इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर युवक से ऑनलाइन ठगी: टास्क के नाम पर पैसे जमा कराए

इंदौर।इंदौर में नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक को इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देख आवेदन करना महंगा पड़ गया। ठगों ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लिए, फिर टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने के बहाने अलग-अलग क्यूआर कोड पर रकम जमा कराते रहे। मामला अन्नपूर्णा थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर निवासी राजीव चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह नई नौकरी की तलाश कर रहे थे। 8…

Read More

जल जीवन मिशन का कार्य तीन साल बाद भी अधूरे: ग्रामीण हो रहें परेशान

जगोटी।केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को कतिपय बड़े अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार के धीमी गति व स्तरहीन कार्य से पलीता लग रहा है, तीन साल पहले हर घर घर नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकांश गांवों में सीमेंट कांक्रीट की खोदी गई आंतरिक सड़कों को जर्जर कर जहां गांवों का आंतरिक सौंदर्य नष्ट कर दिया गया वहीं गांव में आवागमन भी पीड़ादायक बना दिया है। महिदपुर तहसील के बड़े गांव जगोटी में तीन साल बाद भी दो तिहाई आबादी नलों के…

Read More

पुलिस ने 450 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करकिया 01 आरोपी को गिरफ्तार

  नीमच,-पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी ने  अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपी जसराज जाट के कब्जे वाली पीकअप वाहन से 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम…

Read More