भादौ मास की पहली भगवान श्री महाकाल सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली

उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भादौ मास की पहली एवं श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली गई। मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद अपरांह् में भगवान नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान के 5 स्वरूपों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर पूजन के लिए दत्त अखाडा घाट से नाव में सवार होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहुंचे और पूजन अर्चन कर शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया गया।अपरांह् में मंदिर के सभागृह में भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर एवं मन महेश स्वरूप का षोडश पूजन किया गया।

                                                    पुजारी आशीष शर्मा ने प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं अन्य उपस्थित अतिथियों से भगवान का पूजन अर्चन करवाया । भगवान के श्री चंदमौलेश्वर स्वरूप को अतिथियों ने पालकी में विराजित किया गया। इसके उपरांत पालकी को कहारों के साथ कांधा देकर अतिथियों ने नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पालकी के आते ही इंतजार कर रहे पुलिस बैंड ने धून बजाना शुरू किया और इसके साथ ही सशस्त्र गार्ड ने भगवान को सलामी दी। नगर भ्रमण पर पालकी के आगे आगे सशस्त्र गार्ड की टुकडी और बैड चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं को पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद के दर्शन हुए। पालकी के सामने आते ही मार्ग के दोनों और बेरिकेडस के बाहर खडे श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जय महाकाल का उद्घोष करते देखे गए। भाद्र पद की पहली सवारी के प्रमुख आकर्षण में पालकी एवं सवारी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

इसके साथ ही सवारी में 8 जनजातीय दलों के 500 से अधिक कलाकारों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी। सवारी में आधुनिकता और आधुनिकता का संगम रोबोट द्वारा भीड़ प्रबंधन किया गया । इसके साथ ही रोबोट ने घाट एवं अन्य दो तीन स्थानों पर नृत्य भी किया। कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह केअनुसार आज बाबा महाकाल की पांचवी सवारी है और इस सवारी के दृष्टिगत हमने एक नई तकनीक का एक मॉडर्न रोबोट का डेमोंस्ट्रेशन किया है। इस रोबोट के माध्यम से हम क्राउड के पैटर्न को क्राउड के बिहेवियर को एनालाइज करेंगे। किस तरह से डेटा के माध्यम से और बेहतर क्राउड मैनेजमेंट किया जा सकता है इसका आज डेमोंस्ट्रेशन है। इसके साथ ही सवारी में 84 महादेव की झांकियां एवं चलचित्र प्रस्तुति दी गई। घाट पर 1,100 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से उद्घोष किया गया। राणो जी की छत्री से रामघाट पर श्री महाकालेश्वर बैंड ने विशेष प्रस्तुति दी है। रामघाट से मुख्यमंत्री सवारी में शामिल हुए और आमजन का अभिवादन करते हुए उन्होंने भगवान का गुणगान किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment