सिवाल में पानी की टंकी के पास गड्ढे में मिला नवजात का शव, गांव में फैली सनसनी

बुरहानपुर। नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिवाल में सोमवार सुबह पानी की टंकी के पास गड्ढे में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 7 से 8 माह की बालिका का बताया जा रहा है।*सरपंच पति ने दी सूचना –सरपंच पति गजानंद महावर ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई के पास गड्ढे में नवजात पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत उन्हें सूचना दी। सूचना पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका पंचनामा कर मर्ग पंजीयन किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।*पुलिस कर रही जांच –पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला 7 से 8 माह के नवजात को फेंकने का प्रतीत हो रहा है। शव बालिका का है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। पुलिस आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रही है।ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment