हाइवे पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे है भारी वाहन, बना रहता है हादसे का खतरा

सारंगपुर।पुराने आगरा-बांबे नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर बस, ट्रक, जीप, कार सहित अन्य वाहन अंधी रफ्तार से दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले इन वाहनों से हादसे का डर बना हुआ है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न तो वाहनों की स्पीड पर रोक लगवा पा रहे हैं और न ही कंडम रूप से चल रहे वाहनों को सड़कों से हटवा पा रहा हैं। इन वाहनों के मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले भी बुलंद हैं।पुराने नेशनल हाइवे को फोर लाइन करने से तेज रफ्तार पर लग सकता हैशहरी सीमा में मौजूद पुराना नेशनल हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित होने का खतरा रहता हैं।
कंडम बसों पर होना चाहिए कार्रवाई-तेज रफ्तार व खटारा बसों डंपरों पर कार्रवाई होना आवश्यक है। शहरी सीमा की सड़क से बसें अंधी रफ्तार से निकलती हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। और इसके साथ ही खटारा बसों के परमिट निरस्त किए जाना चाहिए।

तेज रफ्तार पर लगाएंगे अंकुश
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र ही बसों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाया जाएगा। ऐसे तेज रफ््तार कंडम बसों पर चालानी कार्रवाई करेंगे और अन्य को भी समझाइश दी जाएगी।
                                                                                                                       अरविंद सिंह, एसडीओपी, सारंगपुर

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment