ओरछा में बैठक अंदर… राजनीति बाहर..बुलावा नहीं मिला तो क्या हुआ होटल तक पहुंच गए नेताजी

इंदौर । प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के लिए आमंत्रित नेताओं की सूची भले ही तय हो, लेकिन राजनीति में लिस्ट के बाहर रहने वाले भी कम नहीं हैं। कुछ चेहरे ऐसे भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें बैठक के अंदर बैठने का न्योता नहीं मिला, लेकिन फिर भी ओरछा पहुंचने में उन्होंने देर नहीं की। अब जब बैठक के अंदर प्रवेश नहीं मिला तो होटल ही सही! आसपास की होटलों में ठहरकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कौन नेता आया, किससे मुलाकात हुई, कौन कितनी देर रुका—हर खबर की अपनी रिपोर्टिंग चल रही है।
इसके अलावा सबसे दिलचस्प है फोटो पॉलिटिक्स। मौका मिलते ही किसी बड़े नेता के साथ एक तस्वीर… फिर वही तस्वीर सोशल मीडिया पर। संदेश भी बिना लिखे साफ बैठक में हम अंदर थे या नहीं, ओरछा में तो हम भी मौजूद थे!   राजनीति में इसे कोई नजदीकी दिखाने की कवायद बता रहा है तो कोई भविष्य की संभावनाओं के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की रणनीति। आखिर राजनीति में कभी-कभी बैठक में बैठने से ज्यादा जरूरी होता है यह दिखाना कि आप बैठक के आसपास कितने करीब थे।   अब देखना दिलचस्प होगा कि बैठक खत्म होने के बाद किसकी तस्वीरें ज्यादा घूमती हैं और किसका नाम राजनीतिक चर्चाओं में ज्यादा आता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment