उड़ीसा से गांजा तस्कर को लाया गया उज्जैन -3 युवकों से मिला था 53.327 किलोग्राम

उज्जैन। कार सवार युवकों के पास से मिले 53.327 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करने वाले तस्कर को उड़ीसा से गिरफ्तार कर रविवार सुबह उज्जैन लाया गया।  जिसे सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
चिमनगंज थाना पुलिस ने 22 अगस्त की रात कानीपुरा पर घेराबंदी करते हुये बिना नम्बर की हुंडई आॅरा कार को पकड़ा था। जिसमें सवार तीन युवक आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को हिरासत में लेकर उनकी कार की डिक्की में रखे 53.327 किलो ग्राम गांजे के 25 पैकेट बरामद किये थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 31 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में रहने वाले सचिन पिता प्रकाशचंद्र डिगल से गांजा लेकर आना कबूल किया था। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने एक टीम गांजा तस्कर की तलाश में उड़ीसा भेजी थी, जहां से रविवार को सचिन डिगल को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर सचिन पूर्व में भी युवकों को गांजा उपलब्ध करा चुका था, एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार तीनों युवकों का सोमवार को रिमांड खत्म हो रहा है। उनके साथ गांजा उपलब्ध कराने वाले कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment