उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक ने मां को कॉल किया, मां ने पड़ोसी को घर जाने के लिये कहा। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया तो युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे चरक अस्पताल लाया गया, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरीनगर का है। यहां रहने वाले गौतम पिता राजेन्द्र शर्मा 28 साल ने रविवार शाम अहदाबाद गई मां को कॉल किया और बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और मर रहा है। मां ने पड़ोस में रहने वाले शुभम को कॉल कर गौतम को देखने के लिये कहा। शुभम घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, मामले की सूचना पुलिस को दी गई और दरवाजा तोड़ा गया। गौतम बेसुध हालत में पड़ा था, उसे चरक अस्पताल लाया गया, उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया, मां के आने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। बताया जा रहा था कि गौतम कारपेंटरी का काम करता था, उसकी तीन बहने है, घटना के समय गौतम घर पर अकेला था। उसने ऐसे कदम क्यों उठाया, जांच और परिजनों के बयान दर्ज होने पर स्पष्ष्ट होगा।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो बेसुध पड़ा मिला युवक -अस्पताल में हुई मौत, खाया था जहरीला पदार्थ