बेटी को छेड़ने से रोका तो.पिता को सरिया मारा: धमकी दी: पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में बेटी को मोबाइल पर परेशान करने से रोकना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर सरिए से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी ने धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक रामबलराम नगर निवासी राहुल पुत्र पूरन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि राहुल आए दिन उसकी बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता था। गुरुवार को उसने राहुल से बेटी को परेशान नहीं करने के लिए कहा।इस पर राहुल ने कहा कि ‘हमारे बीच की बात है, तुम बीच में क्यों आ रहे हो।’ इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसने सरिया निकाला और पीड़ित के सिर पर मार दिया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की और धमकी दी कि उसे युवती से बात करने से रोका तो ठीक नहीं होगा।घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी सहित संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment