पुलिस की फर्जी सील लगाकर सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप व सील जब्त

​मनावर। पुलिस ने थाना प्रभारी की फर्जी रबर सील बनाकर युवाओं को फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य सोलंकी सरकारी और निजी नौकरियों के लिए युवाओं से 500-500 रुपये लेकर अपनी दुकान से यह फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था।
​फर्जी सील और लैपटॉप बरामद-पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी आदित्य सोलंकी की दुकान से अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान मौके से थाना मनावर की फर्जी रबर सील बरामद की गई, जिस पर ‘थाना प्रभारी पुलिस थाना मनावर जिला धार (म.प्र.) फोन: 07294-232230’ अंकित था। इसके साथ ही एक डेल कंपनी का काले रंग का लैपटॉप मय चार्जर जब्त किया गया, जिसका उपयोग आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में करता था।
​फर्जी प्रमाण पत्रों की प्रतियां भी मिलीं-मौके से पुलिस ने 29 अगस्त 2026 की तारीख में जारी किए गए दो फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां भी बरामद की हैं:
पुलिस ने पूरी जब्ती कार्रवाई की विधिवत वीडियोग्राफी कराई और उपस्थित पंचों के समक्ष जब्ती पत्रक तैयार किया। इसके बाद आरोपी आदित्य सोलंकी को गिरफ्तारी के कारणों की लिखित सूचना देकर पंचों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र बांटे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment