उज्जैन । नानाखेडा से शांति पैलेस, हाटकेश्वर,हरिफाटक की और जाने वाले नागरिकों को अब सुविधाजनक आवागमन की शुरूआत हो गई हैं। रक्षाबंधन पर्व से निर्माणाधीन इस मार्ग की एक साईड को आने –जाने के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग को 550 मीटर लंबा एवं 45 मीटर चौडा निर्माण किया जा रहा है।पिछले लंबे समय से नानाखेडा से शांति पैलेस एवं उस और जाने वाले नागरिकों को आवागमन के लिए मित्र नगर के पास एवं अन्य गली कुचों के मार्ग का विकल्प चुनना पड रहा था।
महामृत्युंजय द्वार के मार्ग से काफी घुमकर आना पड रहा था। नागरिकों के आवागम को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने निर्माणाधीन नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाते हुए राखी पर्व से इसकी एक साईड को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। मार्ग के पूर्ण होने से न केवल नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ मार्ग का सौंदर्यीकरण भी होगा। आगामी समय में यह मार्ग शहर के प्रमुख विकसित एवं व्यवस्थित मार्गों में शामिल होगाशुक्रवार को राखी के अवसर पर नागरिकों के लिए प्रारंभ किए गए निर्माणाधीन मार्ग का अवलोकन करने महापौर मुकेश टटवाल भी पहुंचे थे। इस मार्ग के चालू होने से यातायात व्यवस्था को भी बेहतर मदद मिल सकेगी।
550 मीटर लंबा 45 मीटर चौड़ा मार्ग –नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 550 मीटर लंबाई एवं 45 मीटर चौड़ाई वाले मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, मार्ग को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़े ग्रीन बेल्ट, मध्य डिवाइडर में पौधारोपण, दोनों ओर सर्विस रोड तथा सर्विस रोड के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा हैं साथ ही डिवाइडर का निर्माण कर क्षेत्र को बेहतर यातायात व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मार्ग पर हाईमास्ट एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से रात्रि में भी क्षेत्र को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराई जाएगी।