जावरा। ।पिपलौदा रोड़ चौपाटी, नगर के लेबड – नयागांव हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर भीड़ भाड़ औऱ यातायात जाम की समस्या दिन में कई बार बनती रहती हैं ! यहां पर लंबे अर्से से ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की जाती रही हैं। बायपास नहीं होने से चौपाटी चौराहे पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। समाजिक कार्यकर्ता डॉ मदन लाल गांगले ने बताया की चौपाटी चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते रहते हैं। चौपाटी चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों औऱ रहवासियों का रोड़ पार करना…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
निजी कंपनी में कर्मचारी युवती के साथ छेड़छाड़, महिला से बैड टच करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर।इंदौर के तुकोगंज और सराफा थाना क्षेत्रों में महिलाओं से छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। तुकोगंज में एक निजी कंपनी की कर्मचारी युवती के साथ उसके ही बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने अभद्रता, मारपीट और छेड़छाड़ की। वहीं सराफा बाजार में झांकी देखने आई महिला के साथ गलत नीयत से बैड टच करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्त छोड़ने आया तो युवक ने की अभद्रता और…
Read MoreBJP नेत्री और उनके पति को पीटा:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
इंदौर।इंदौर के नंदबाग में बीजेपी नेत्री और उनके पति के साथ मारपीट हो गई। बताया जाता है कि विवाद आपसी कहासुनी के बीच बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। शनिवार देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम नंदबाग का है। यहां पर वार्ड 16 बूथ की बीजेपी अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा के साथ उनके पड़ोसी विजय, राहुल शर्मा व अन्य ने मारपीट कर दी। हालांकि, घटना के बाद दोनों…
Read Moreखजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू ,15 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग चौड़ीकरण एवं विकास कार्य पर राज्य शासन से प्राप्त करीब 9.80 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।शनिवार से क्षेत्र के कुछ नागरिकों ने स्वयं आगे बढ़कर अपने मकानों के चिह्नित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू…
Read Moreतनाव के बाद भी पहली बार भारी सुरक्षा के साथ गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला
जावरा । नगर में पहली बार गणेश विसर्जन चल समारोह पैलेस मैदान से निकलने के निर्णय ने नगर में पिछले चार-पांच दिनों से तनाव पैदा कर दिया ।संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने माकूल इंतजाम किए ।पैलेस मैदान को दो दिन पूर्व ही बेरी कैट लगाकर आना-जाना बंद कर दिया था ।शुक्रवार की सुबह से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर होकर शहर के कई हिस्सों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी। शुक्रवार होने से नमाज भी शांतिपूर्ण पढ़ी गई ।पुलिस का जबरदस्त इंतजाम के बीच गणेश विसर्जन चल…
Read Moreचोरी और गृह-अतिचार के मामले में तीन दोषियो को सात-सात साल का कठोर कारावास
सारंगपुर।सारंगपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रसिद्ध व्यवसायी पुरुषोत्तम दंडवानी और गोकुल दंडवानी के निवास पर हुई दुस्साहसिक चोरी व गृह-अतिचार की वारदात में न्यायालय ने त्वरित और कडा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश तरुण सिंह के न्यायालय ने मामले की गंभीरता और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों के आधार पर तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 7-7 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में राजगढ़ एसपी अमित तोलानी की सघन जांच और कार्रवाई के कारण एक वर्ष बीतने से पहले…
Read Moreअनंत चतुर्दशी पर क्राइम ब्रांच का ताबड़तोड़ एक्शन, 1000 लोगों की चेकिंग
इंदौर। अनंत चतुर्दशी के भव्य चल समारोह के दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर जमकर शिकंजा कसा। 137 पुलिसकर्मियों के बल और 7 विशेष टीमों ने जुलूस मार्ग से लेकर आसपास के इलाकों तक लगातार पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग की। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अभियान के दौरान करीब 1,000 लोगों की चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए 55 लोगों के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई और संबंधित थाना पुलिस को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए सौंपा गया। …
Read Moreआखिरकार कब होगा आईडीए अध्यक्ष का फैसला दिग्गजों की आपसी लड़ाई के कारण लगातार हो रही परेशानी
इन्दौर। इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का फैसला अटक गया है। लंबे समय से इसके लिए कोशिश हो रही है लेकिन बात नहीं बन पाई है। दिग्गजों की आपसी लड़ाई का नतीजा यह दिख रहा है कि संगठन और सरकार कोई भी फैसला नहीं करना चाह रही है। उल्लेखनीय है कि जयपालसिंह चावड़ा को आईडीए अध्यक्ष पद से हटाने के बाद नए अध्यक्ष की कवायद तब से ही चल रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। माना जा रहा था कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही इसका फैसला…
Read Moreदानदाता के आंसू पर गुस्साकर उबल पडी छात्र शक्ति ने पसीना बहाया,3 माह में पूर्ण होगा माकडौन कालेज भवन
उज्जैन। जिले के माकडौन तहसील में एक दशक पूर्व महाविद्यालय की शुरूआत हायर सेकेंडरी स्कूल के 3 कक्षों में कर दी गई थी। महाविद्यालय भवन को लेकर दान में मिली 8 बीघा जमीन पर पिछले 8 वर्ष से भवन का निर्माण जारी है। भवन नहीं होने से विद्याथियों को हो रही परेशानी के चलते जमीन के दानदाता दंपत्ति एवं छात्र शक्ति ने एक जुटता के साथ आंदोलन छेडा तो लोक निर्माण विभाग अगले तीन माह में कालेज भवन को पूर्ण कर देने के लिए तैयार हुआ है।एक दशक पूर्व माकडौन…
Read Moreडेढ़ साल से भाजयुमो नगरअध्यक्ष की ताजपोशी अटकी :उम्र के साथ SC-ST’ समीकरण में उलझा संगठन?
इंदौर। इंदौर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष की घोषणा पिछले डेढ़ वर्ष से लटकी हुई है। स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति न बन पाने से यह पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। वर्तमान में 8 प्रमुख दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें मयूरेश पिंगले, अक्षांशु तिवारी, अमित पालीवाल, धीरज ठाकुर, अखिलेश राय ‘निक्की, रोहित चौधरी, अक्षत चौधरी और जय राजदेव शामिल हैं। इनमें अधिकांश नाम सवर्ण और ओबीसी वर्ग से हैं, साथ ही कई दावेदार 32-33 वर्ष की तय आयु सीमा को पार…
Read More