अजगर ने जंगली जानवर निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू -स्वास्थ्य परीक्षण के बाद खिवनी के जंगल में छोडा

उज्जैन । उज्जैन जिले के बडनगर तहसील अंतर्गत धूरेरी गांव के नाले के पास से वन विभाग के दल ने 12 फीट के राक पायथन का रेस्क्यू किया है। अजगर ने किसी वन्यजीव को निगल रखा था वैसी स्थिति में ही उसका रेस्क्यू दल ने किया। पर्याप्त चिकित्सकीय जांच में उसके पूर्ण स्वस्थ होने की पुष्टि होने के उपरांत अजगर को देवास जिला के खिवनी वन्य जीव अभ्यारण्य में छोड दिया गया है। अजगर को सबसे पहले चरवाहों ने देख कर इसकी सूचना बडनगर वन रक्षक संजय तिवारी को दी…

Read More

आज शाम 6 बजे बदल जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था रात 10 बजे से अनंत चतुदर्शी का चल सामारोह, 6 मार्गो पर वाहन रहेगें प्रतिबंधित

उज्जैन। आज गणपति बप्पा का विदाई चल समारोह चामुंडा माता चौराहा से रात 10 बजे शुरू होगा। इससे पहले शाम 6 बजे बाद शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया जायेगा। रात 8 बजे बाद 6 मार्गो पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगें। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि गणपति बप्पा का विदाई चल समारोह (अनंत चतुदर्शी) में शामिल होने वाली झांकियां रात 8 बजे से चामुंडा माता चौराहा पर एकत्रित होना शुरू हो जायेगी। रात 10 बजे चल समारोह की शुरूआत होगी। चामुंडा माता चौराहा से…

Read More

-रात में करते थे वारदात, चप्पल से मिला सुराग नाबालिगों की गैंग चुराती थी खेतों से पनडुब्बी

उज्जैन। खेतों में लगी पनडुब्बी मोटर चुराने वाला का सुराग चप्पल से पुलिस ने खोज निकाला। नाबालिगों की गैंग रात में वारदात करती थी। तीन को हिरासत में लेने के बाद 1 लाख कीमत की मोटरे बरामद की गई है। घट्टिया तहसील में कुछ दिनों से खेतों में लगी पनडुब्बी मोटर चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। उज्जैन के अग्रसेन नगर में रहने वाले सिद्धार्थ कटियार के घट्टिया स्थित खेत से 3 मोटर चोरी हो गई थी। उसके द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सिद्धार्थ…

Read More

धार में इंदौर के युवक के साथ मिली लापता बालिका

उज्जैन। झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम गैलाखेड़ी से 11 सितंबर को नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। 13 दिन बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को धार से दस्तयाब किया गया।  उसके साथ इंदौर का रहने वाला रोहित पिता संतोष आदिवाल 20 साल निवासी विश्वधाम कालोनी खजराना इंदौर था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिये झारड़ा लेकर आई। नाबालिग के बयान दर्ज करने पर…

Read More

गौतमपुरा थाना क्षेत्र में दो माह के भीतर तीन हत्याएं, पुलिसिंग पर उठे गंभीर सवाल

गौतमपुरा। थाना गौतमपुरा क्षेत्र में लगभग ढाई माह के अंतराल में सामने आई तीन हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की रोकथाम और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 12 जुलाई को बाबू राठौर की हत्या, 12 अगस्त को जलोदियाज्ञान खेड़ा में सामूहिक रूप से हुई हत्या की घटना और 2 सितंबर को भील बड़ौली में विष्णु पिता रामसिंह तंवर की हत्या—इन घटनाओं की समय-रेखा ने थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की प्रभावशीलता पर चर्चा तेज कर दी है। पहली घटना में बाबू राठौर…

Read More

रेत का अवैध उत्खनन करते 4 नाव एवं खनिज  अवैध परिवहन करते 1 डम्पर जब्त

नीमच। मनासा क्षेत्र के गांधीसागर डेम के डूब क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। दिनांक 23 सितंबर 2026 की रात्रि में जिला खनिज अधिकारी श्री जगनसिंह भिड़े, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम खनाखेड़ी स्थित जीरो पॉइंट पर छापामार कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान ग्राम खनाखेड़ी के पास गांधीसागर डेम के बैकवाटर में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए चार नावें जब्त की गईं। नावों को रखने के लिए उपयुक्त…

Read More

BPL आवेदक से 3500 रुपए की मांग, 35 दिन बाद भेजा RTI शुल्क नोटिस

सनावद/बड़वाह। जनपद शिक्षा केंद्र बड़वाह में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर विवाद सामने आया है। सनावद निवासी एक RTI आवेदक ने ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, सनावद से संबंधित जानकारी के लिए 19 अगस्त 2026 को आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदक के अनुसार वह BPL कार्डधारी है।आवेदक का आरोप है कि 30 दिन की निर्धारित अवधि बीतने के बाद जनपद शिक्षा केंद्र बड़वाह के लोक सूचना अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक 976, दिनांक 18 सितंबर 2026 के माध्यम से 3500 रुपए शुल्क जमा कराने को कहा गया। यह…

Read More

DAVV में कंप्यूटर खरीदी को लेकर मचा हड़कंप, 12 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोप

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कंप्यूटर एवं आईटी उपकरणों की खरीदी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए दस्तावेजों के आधार पर करीब 12 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं। – खरीदी प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक उठे गंभीर सवाल- टेंडर प्रक्रिया, खरीदी दर और स्वीकृति दस्तावेजों की जांच की मांग- कंप्यूटरों की संख्या और स्टॉक रजिस्टर में कथित अंतर को लेकर भी सवाल- 283 कंप्यूटरों की दोबारा खरीदी के आरोपों का भी किया जा रहा उल्लेख- मामले से…

Read More

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल: गहरा गड्ढा खुला छोड़ा; बाइक निकालते समय बिगड़ा संतुलन

उज्जैन।शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़कें अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन रही हैं। हनुमान नाका स्थित गदा पुलिया क्षेत्र में सीवरेज के लिए खोदे गए करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में बुधवार को एक बाइक सवार गिर गया।बाइक निकालते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गड्ढे में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक सप्ताह से अधूरा…

Read More

सूदखोरमहिला की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई फांसी: ब्याज सहित चुकाया कर्ज: 8 हजार और मांगने का आरोप

इंदौर।इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में बुधवार को 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने क्षेत्र की एक महिला पर कर्ज और ब्याज के लेन-देन को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक पेंटर और ढोल वादक का काम करता था। घटना बारा भाई मोहल्ले की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र सुनील निवासी बारा भाई मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र के बच्चों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके…

Read More