उज्जैन। पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल भेजे गये पति के साथ चार साल का मासूम भी पिता के साथ रहने की जिद पर भैरवगढ़ जेल भेजा गया था। 39 दिन बाद पिता को जमानत मिली तो मासूम भी जेल से बाहर आ गया। नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अप्रैल माह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से पति को न्यायिक हिरासत…
Read MoreCategory: उज्जैन
20 फीट गहराई में लिपटे मिले शव, बाहर पड़े थे कपड़े चप्पल रलायता भोजा की शासकीय डबरी में डूबे 2 चचेरे भाई
– उज्जैन। खेत के पास बनी शासकीय डबरी में मंगलवार दोपहर नहाने गये दो नाबालिग चचेरे भाई डूब गये। गांव वालों को खबर मिली तो तलाशी अभियान शुरू किया गया। 20 फीट की गहराई में दोनों के शव लिपटे मिले। देर शाम दोनों को पोस्टमार्टम कराया गया। भैरवगढ़ थाना एसआई महेन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा में बनी डबरी में शाम 4 बजे के लगभग 2 चचेरे भाईयों रितेश पिता भगवान बागरी 15 साल और आयुष पिता भैरूलाल बागरी 11 साल के डूबने की खबर मिली थी। पुलिस…
Read Moreडीआरएम ने सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा लिया उज्जैन – बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण किया – पिंगलेश्वर, पवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर सिंहस्थ मेले के कार्यों को देखा
उज्जैन। आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेलवे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार ने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बाकनिया-भौंरी से उज्जैन तक विंडो ट्रेलिंग एवं संरक्षा निरीक्षण किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार निरीक्षण के दौरान सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण के साथ ही पिंगलेश्वर, पवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर…
Read Moreफिर चौडीकरण निर्माण एजेंसी की लापरवाही निगमायुक्त के सामने आई कंठाल से छत्री चौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पैनल्टी – सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन, पेवर ब्लॉक कार्य में लेबर नहीं मिले
उज्जैन। चौडीकरण कार्य में एक बार फिर निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल से छत्रीचौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य धीमी गति से होना पाया गया। पेवर ब्लॉक कार्य में मौजूद लेबर नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी पर यह जुर्माना किया है। सोमवार रात्रि में आयुक्त श्री मिश्रा कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण…
Read Moreसिंहस्थ से पूर्व श्री महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालु सुविधा पर नया काम शुरू होगी डिजिटल लॉकर प्रणाली QR कोड से खुलेगा सामान – इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मोबाइल, जूता-चप्पल और अन्य सामान रखने की सुविधा मिलेगी
उज्जैन। सिंहस्थ -28 के पूर्व विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। मंदिर प्रबंध समिति जल्द ही परिसर में अत्याधुनिक ‘सशुल्क डिजिटल लॉकर’ सुविधा शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मोबाइल, जूता-चप्पल और अन्य सामान रखने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मंदिर समिति ने इसके लिए निजी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पूरी व्यवस्था आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी। श्रद्धालुओं को केवल क्यूआर कोड स्कैन…
Read Moreदो साल बाद वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ (कुंभ) मेला को लेकर राज्य सरकार जल्द ही उज्जैन में सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने जा रही
उज्जैन/ दो साल बाद वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ (कुंभ) मेला को लेकर राज्य सरकार जल्द ही उज्जैन में सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने जा रही है। यह स्थाई सिंहस्थ कार्यालय होगा, जो हर 12 साल में होने वाले सिंहस्थ मेले के साथ ही हर 6 साल के अंतराल पर होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों से जुडे कामकाज का प्रबंधन करेगा। कार्यालय के लिए बाकी औपचारिकताएं हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव लाया…
Read Moreसाड़ी बेचते संदिग्ध युवक पकड़े:हिंदूवादी संगठन ने दस्तावेजों और परिसर के वीडियो की जांच मांगी
उज्जैन।महाकाल क्षेत्र से देर रात 11 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को चिह्नित कर पुलिस के हवाले किया। इनमें से कुछ को मौके से पकड़कर थाने भेजा गया, जबकि अन्य के संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी गई ।संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि पकड़े गए लोगों के पास पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के आधार कार्ड मिले हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जिन संदिग्धों को पुलिस को सौंपा था, उनके दस्तावेज भी मुर्शिदाबाद से जुड़े पाए गए…
Read Moreकाल भैरव मंदिर के सामने पूजन सामग्री की चार दुकानें जली:, पांच दमकलों ने पाया काबू
उज्जैन। काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से पूजन सामग्री की चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में आग लगी, जो देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में पूजन सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी…
Read Moreरानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर 2 दुकानों में चोरों का धावा -छत के रास्ते घुसे और चुराई नगदी, कैमरे खंगाल रही पुलिस
उज्जैन। मालीपुरा से लाल मजिस्द की ओर जाने वाले रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर रविवार-सोमवार रात 2 दुकानों में चोरों ने धावा बोला। सुबह वारदात का पता चलाने पर पुलिस जांच के लिये पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। चोरों ने दुकानों से हजारों रूपये नगद चोरी किये है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर गोथरवाल टेलर्स और राजेश इलेक्ट्रिक शोरूम संचालक सोमवार सुबह दुकान पहुंचे और शटर खोला तो काउंटर पर सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। गल्ले खुले थे, जिसमें रखी नगद राशि गायब थी। दुकान…
Read Moreदबिश में मिला कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान -आबकारी की 3 गांवों में दबिश, देशी शराब भी बरामद
उज्जैन। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ भट्टी से बनने वाली कच्ची शराब के साथ अवैध शराब व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिये आबकारी विभाग का अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को 3 गांवों में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने 210 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। आबकारी नियंत्रण कक्ष अधिकारी मुकेश रंधा ने बताया कि उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र रोईवाल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंकदरखेड़ा, बमनापाती और कलमोड़ा में अवैध तरीके से देशी शराब बेचने का काम किया जा रहा है। गांव…
Read More