त्रि-संयोग में उज्जैन में श्रद्धालुओं का बहाव आया उज्जैन 3 दिनी वेकेशन में सडक से लेकर आश्रय सब हाउसफूल होटल,लाज,धर्मशाला,होमस्टे,रेस्ट हाउस फूल , श्रद्धालुओं के आगे सडके सकरी हुई

 

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के त्रि संयोग ( श्रावण सोमवार,नागपंचमी,श्रावण सवारी) में दर्शन के लिए श्रद्धालु दिवाने हुए हैं। नागपंचमी,सोमवार सवारी और इसके साथ भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या के आगे सडकें सकरी हुई हैं। 3दिनी वेकेशन में उज्जैन में श्रद्धालुओं का बहाव आ गया है। यहां सब कुछ फूल हो गया है। भोजन के लिए चलने वाले भोजनालय और रेस्टोरेंट में भी जमकर भीड उमडी हुई है।

धर्म नगरी में श्रद्धालुओं के तीन दिनी वेकेशन में बडी संख्या में आने का सिलसिला बरकरार है। इसके चलते व्यवस्थाएं डगमगाने के स्तर पर हैं। रोड से लेकर शहर में व्यवस्था तक में इसका असर देखा जा रहा है। उज्जैन में शुक्रवार दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या बराबर बढती जा रही है। इनके आने और जाने का क्रम लगातार जारी हैं। उसके बावजूद रविवार देर शाम तक  भगवान श्री महाकालेश्वर एवं नागचंद्रेश्वर के दर्शन के साथ ही प्रमुख धर्मस्थलों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जमावडा बराबर बना हुआ है। यह स्थिति सोमवार को तीसरी सवारी निकलने के दौरान कायम रहना तय है।

शहर में रूकने का आश्रय मिलना मुश्किल हुआ-

तीन दिनी वेकेशन के चलते शुक्रवार रात से शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रूकने का आश्रय मिलना मुश्किल से हो रहा है। सामान्य बजट में छोटे होटल एवं लाज,धर्मशालाओं , रेस्ट हाउस में रविवार को फूल की स्थिति रही है। इसके चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रूकने के स्थल ढूंढना पड रहे हैं उसके बाद भी कई स्थानों पर चक्कर काटने पर कहीं एक जगह 2-4 घंटे इंतजार के बाद एक रूम खाली होने पर मिल पा रहा है। वो भी श्रद्धालुओं की मांग ओर सुविधा के अनुसार नहीं मिल रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उसमें एडजस्ट करना पड रहा है। स्थिति को देखते हुए होम स्टे एवं छोटी बजट की होटल वालों ने रातों-रात किराए में वृद्धि कर दी है और उसी मान से श्रद्धालुओं से वसूली शुरू हो गई है।

निम्न आश्रय 1हजार –

बढती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए शहर में एक हजार रूपए से नीचे आश्रय स्थल नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि धर्मशालाओं में भी इसी मान से वसूली की जा रही है। जहां होम स्टे में मात्र 750 रूपए में कमरे उपलब्ध थे वहां एक हजार से 1200रूपए की मांग की जा रही है।

भीड बडी तो कमीशन बढा-

इधर सामने आ रहा है कि श्रद्धालुओं की बढती संख्या के सामने आश्रय स्थल की कमी का लाभ आश्रय स्थल संचालक ही नहीं उठा रहे हैं । ई-रिक्शा,आटो रिक्शा वालों को भी इसका लाभ मिल रहा है। उन्हें संबंधित स्थल पर ले जाने पर संबंधित संचालक किराए के मान से ही तय कमीशन का हिस्सा दे रहे हैं। यह हिस्सा रातों –रात बढाए गए किराए पर उन्हें भी बढी दर से दिया जा रहा है।

इंदौर रोड पर कई बार जाम से हाल-

शहर में श्रद्धालुओं के आगमन के प्रमुख मार्ग में इंदौर रोड की गिनती पहले नंबर पर होती है। इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी ज्यादा रहती है। मार्ग को 6 लेन में अपडेट किया जा रहा है जिसके चलते मार्ग के कई स्थानों पर कार्य जारी है। इस कारण से मार्ग पर आने वाले वाहनों को धीमी गति और कई जगह परिवर्तन के कारण जाम से हालात बन रहे हैं। टोल पर भी वाहनों के निकलने में समय लग रहा है । दिन में तीन बार जाम जैसे हालात बने थे। वाहन धीरे-धीरे ही यहां निकल रहे हैं।

ऐसा है 3-4 दिनी वेकेशन-

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही पूरे दिन वेकेशन के हाल रहे हैं। उसके साथ ही उसके अगले दिन रविवार और उसके अगले दिन सोमवार को नागपंचमी एवं सोमवार सवारी का अवकाश रहना है। इस तरह से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन दिन का वेकेशन है। स्थानीय एवं जिले के निवासियों के लिए यह वेकेशन 4 दिन की स्थिति का है। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में तीसरी सवारी निकलेगी। सवारी में लाखों श्रद्धालु शहर ही नहीं आसपास के गांवों एवं जिलों से भगवान के 3 स्वरूपों के दर्शन के लिए जुटेंगे।

सामान्य नाश्ता की दर बढी-

श्रद्धालुओं की बढती संख्या को देखते ही शहर में बस स्टैंड से लेकर मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा, आटो रिक्शा में किराया मन माफिक वसूली शुरू हो गया है। हाल यह देखे जा रहे हैं कि सामान्य चाय पोहा की दुकान पर भी दर ने उछाल भर लिया है। सामान्य कट चाय जो 5 रूपए में मिलती है उसके सीधे 10 रूपए वसूले जा रहे हैं । कुल्हड में चाय लेने वालों से सीधे 15 रूपए की वसूली हो रही है।  हाफ प्लेट पोहा सीधे 15 रूपए में दिया जा रहा है। उसमें अगर अलग से प्याज और मसाला की मांग की जा रही है तो सीधे 20 रूपए लिए जा रहे हैं। हाफ प्लेट पोहे का मापदंड भी दुकानदार की मनमाफिक चल रहा है। आधी मुठ्ठी सेंव के अलग से 10-15 रूपए वसूले जा रहे हैं।

धर्मस्थल क्षेत्र की सडकों पर रेंगे वाहन-

रविवार को शहर के प्रमुख धर्मस्थल क्षेत्रों में अत्यधिक भीड का दबाव होने से कई बार जाम के हालात बने रहे। गढकालिका,कालभैरव सहित प्रमुख मंदिर क्षेत्रों में जाम की स्थिति दिन भर रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र की सडकों पर भी यही हाल दिन में कई बार बने रहे। अत्यधिक ई-रिक्शा के प्रवेश से मार्ग पर दोनों और के साथ चौराहों पर भी जाम के हाल रहे। गढकालिका क्षेत्र में जाम से श्रद्धालु परेशान होते रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment