उज्जैन। नाबलिग को अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 52 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
घट्टिया तहसील के पानबिहार चौकी स्थित गांव में 22 जून को कुल्फी बेचने आये युवक ने नाबालिग को घर में अकेला देखा तो पानी मांगने के बहाने पहुंचा। 14 वर्षीय बालिका पानी लेने के लिये अंदर गई तो युवक घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर नाबालिग के साथ गलत काम किया। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। घटना के समय नाबालिग के परिजन मजदूरी पर गये थे। जिनके लौटने पर मामला सामने आया तो परिजनों ने पानबिहार चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। 52 दिन बाद पता चला कि कुल्फी बेचने वालो आरोपी ग्राम बच्चूखेड़ा यात्री प्रतिक्षालय के पास के आसपास दिखाई दिया है। चौकी प्रभारी जयंत डामोर टीम के साथ घेराबंदी के लिये पहुंचे और उसे हिरासत में लिया। आरोपी ग्राम रणाहेड़ा का रहने वाला राहुल होना सामने आया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के गरोठ हाईवे पर शुक्रवार रात गाय की मौत का मामला सामने आने के बाद हंगामे की स्थित बन गई। पुलिस ने नगर निगम की मदद से गाय को मार्ग से उठाया और पोस्टमार्टम के लिये पशु चिकित्सक की तलाश में घूमती रही।
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि रात में गरोठ हाईवे पर विचरण करती गाय का बस ने टक्कर मार दी थी। गाय घायल हो गई थी उसी दौरान तेजगति से निकली 2 कारों ने भी गाय को टक्कर मार दी। जिसके चलते गाय की मौत हो गई। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने ही पुलिस टीम गरोठ हाईवे पर पहुंची और पशु चिकित्सक को बुलाने के प्रयास किये गये, काफी देर तक पशु चिकित्सक मौके पर नहीं आये तो मामला फिर से गरमाने लगा। तत्काल नगर निगम का वाहन बुलाया गया और गाय को पोस्टमार्टम के लिये पशु चिकित्सालय के लिये रवाना किया गया। पशु चिकित्सक के नहीं मिलने पर पुलिस एक टीम उनकी तलाश में निकली थी।
52 दिन बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी ,गाय की मौत के बाद हंगामा