उज्जैन। होटल में रूम बुक करने के लिये प्रापर्टी ब्रोकर्स ने गूगल पर नम्बर सर्च किया। इंदौर की सियाजी होटल का नम्बर मिलने पर कॉल किया, रूम बुकिंग के नाम पर कॉल रिसिव करने वाले ने क्रेडिट कार्ड के चार अंक मांगे। उसके बाद खाते से 3.48 लाख का ट्रांजेक्शन हो गया। आॅनलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले मनीष पिता स्व. प्रकाशचंद्र कोठारी प्रापर्टी ब्रोकर्स है। 2 अगस्त को उन्होने गूगल पर इंदौर में होटल रूम बुक कराने के लिये नम्बर सर्च किया। होटल सियाजी का नम्बर मिलने पर कॉल किया तो बताया गया कि रिशेप्शन पर बात कराई जा रही है। रूम बुक हो जायेगा। रिशेप्शन पर बात के दौरान उनसे आॅनलाइन पेमेंट देने की बात कहीं। मनीष कोठारी ने क्रेडिट कार्ड से बुकिंग चार्ज देने की बात कहीं। उनके से क्रेडिट कार्ड के अंत में दर्ज चार नम्बर मांगे गये। उन्होने नम्बर दिये तो कहा कि ओटीपी आयेगा, उसे बताना होगा। ओटीपी बताते ही मनीष कोठारी के खाते से 2 बार में 1.49 लाख और 1.54 लाख का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। खाते से आॅनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत की गई। जहां से मामला चिमनगंज थाना पुलिस के पास पहुंचने पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।
कृषि विस्तार अधिकारी के साथ ठगी
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महाकाल वाणिज्य केन्द्र में किराये से रहने वाली ग्वालियर की पूनम पिता गणेशप्रसाद दुबे 24 साल उज्जैन में कृषि विस्तार अधिकारी है। 19 से 27 जुलाई के बीच उनके साथ साइबर ठगों ने आॅनलाइन फ्रॉड करते हुुये खाते से 3.54 लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन कर लिया। उन्होने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामला थाने पहुंचने पर कृषि विस्तार अधिकारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
गगूल पर होटल का नबंर सर्च करना पड़ा भारी -प्रापर्टी ब्रोकर्स के साथ 3.48 लाख की ठगी