उज्जैन। ग्राम बमोरा में रहने वाले धीरज पिता गोपाल जाट 24 साल और उसकी पत्नी नेहा जाट 23 साल के बीच पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। नेहा जाट मायके पक्ष के साथ शंकरपुर में निवास कर रही है। 14 अगस्त को कोर्ट में तारिख पेशी थी। धीरज कोर्ट पहुंचा था, इस दौरान पत्नी नेहा भी परिवार के साथ आई थी। जहां से धीरज वापस लौट रहा था। इस दौरान पुरानी कोठी के पास उसका केस को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी और उसके परिवार ने थप्पड़-मुक्को से मारपीट की और कहा कि आज के बाद दिख मत जाना नहीं तो जान से मार देगें। मामला माधवनगर थाने पहुंचने पर नेहा जाट ने शिकायत दर्ज कराई कि पति ने उसका रास्ता रोक पुराने केस को लेकर गाली-गलौच करते हुये हाथ से मोबाइल छुड़ाकर तोड़ दिया और मारपीट की। पुलिस ने दोनों की ओर से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि पहले विवाद की शुरूआत किसने की।
कोर्ट पेशी के बाद रास्ते में पति-पत्नी का विवाद