खरसौदकलां। भाटपचलाना थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में खरसौदकलां और चिरोलाकलां के अलावा उन्हेल, नागदा और इंगोरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 75 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवरात, 1 लाख 52 हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने एक चोरी की होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।…
Read MoreCategory: उज्जैन
मकान के पीछे से भंगार हटाने पर 2 भाईयों में विवाद:शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज
उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रामद्वारा कालोनी में रहने वाले दिनेश पिता अमृतलाल शर्मा 50 साल का बड़े भाई मिश्रीलाल पिता अमृतलाल शर्मा 60 साल से घर के पीछे रखा भंगार और अटाला हटाने की बात पर बात पर विवाद हो गया। दोनों के परिवार आमने-सामने हो गये और मामला मारपीट में बदल गया। दिनेश के साथ उसके परिवार में शामिल पुत्र श्रेयांश घायल हो गया। दूसरी ओर से मिश्रीलाला उसका पुत्र सुशील घायल हुये है। दोनों परिवार विवाद के बाद थाने पहुंचे। जहां मिश्रीलाल ने आरोप लगाया कि घर…
Read Moreनागपंचमी पर सुरक्षा में तैनात वर्दी की दिखाई दी हमदर्दी
उज्जैन। नागपंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात वर्दी की हमदर्दी और मानवता भी सामने आई। जहां एक दिव्यांग को गोद में उठाकर दर्शन कराये गये, वहीं निगमकर्मी के सीने में दर्द होने पर तत्काल भीड़ के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहीं नहीं श्रद्धालुओं को भूख लगाने पर एसपी ने खाना मंगवाया और खुद भी साथ बैठकर खाया। धार्मिक नगरी में नागपंचमी के साथ सावन माह का सोमवार होने पर शाम को निकली बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में सुरक्षा व्यवस्था के लिये 36 घंटे के लिये 24…
Read Moreचलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला गिरी -जीआरपी आरक्षक की तत्परता से बची जान
उज्जैन। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय महिला यात्री के गिरने का एक ओर मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मौके पर जीआरपी आरक्षक मौजूद था, जिसने तत्परता दिखाते हुये आरपीएफ जवान और यात्रियों की मदद से महिला यात्री की जान बचा ली। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनाक्रम रविवार का है। प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस आई थी। जिसके रवाना होते ही एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से गिर गई। उसी दौरान…
Read Moreइंदौरी बदमाशों ने झपटी थी देवास-उज्जैन में चेन -3 महिलाओं को बनाया था निशाना, उज्जैन की 2 वारदातों का खुलासा
उज्जैन। फव्वारा चौक पर 12 दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग की वारदात में इंदौर के बदमाश शामिल होना सामने आये है। बदमाशों ने चंद घंटो में देवास-उज्जैन में 3 वारदात को अंजाम दिया था। देवास पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर 3 स्नेचिंग का खुलासा किया है। डाबरी पीठा में रहने वाले मुकेश नीमा फव्वारा चौक पर ड्रायफ्रूट की दुकान संचालित करते है। 5 अगस्त की रात वह पत्नी मनीषा के साथ पैदल टहलने निकले थे, उसी दौरान रात 11 बजे के लगभग बाइक सवार 2 बदमाशों ने फव्वारा…
Read Moreखुसूर-फुसूर त्रि संयोग का टीम वर्क …सवारी मार्ग भी विकास के नजरिए से
खुसूर-फुसूर त्रि संयोग का टीम वर्क … महाआयोजन से पूर्व धर्म नगरी में त्रि संयोग के तहत श्रद्धालुओं का ऐसा बहाव आया कि सभी इस श्रद्धा आस्था के आगे नतमस्तक थे। व्यापक प्रबंध भी छोटे लगने लगे थे। श्रद्धालुओं का रैला पुराने शहर में पूरी तरह से छाया रहा। जिधर देखो उधर श्रद्धालु ही श्रद्धालु देखे गए। भगवान के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमडे थे। चौडा किया गया सवारी मार्ग भी विकास के नजरिए से देखने पर छोटा लग रहा था, तो दर्शनों के लिए लगी…
Read Moreत्रि संयोग में भगवान श्री महाकालेश्वर का नगर भ्रमण पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड रथ पर शिवतांडव स्वरूप के दर्शन -भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन को उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब,2 किलो मीटर से अधिक लंबी कतार रही
उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में त्रि संयोग में लाखों श्रद्धालु का बहाव आया हैं। श्रावण सोमवार ,नागपंचमी के साथ मंदिर में श्रावण सवारी में भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालु आतुर रहे हैं। श्रावण सोमवार के तहत अपरांह् 4 बजे मंदिर से निकली सवारी में भगवान के रजत पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड रथ पर शिवतांडव स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए हैं। सवारी मार्ग पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु इसके लिए जूटे हुए थे।मंदिर के सभागृह में भगवान चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का पूजन अर्चन करने…
Read Moreस्कूल प्रांगण में खुला पडा है पुराना कुआं, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण
सारंगपुर।जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईचीवाड़ा के ग्राम पटाडियाडाबी के शासकीय शाला परिसर में स्थित एक पुराना और अनुपयोगी कुआं मासूम बच्चों के लिए हर समय आफत और हादसे का सबब बना हुआ है। स्कूल प्रांगण में खुला पडा यह कुआं न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इसमें कचरा फेंके जाने से गंदगी भी पनप रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान, कुएं को बंद करवाने तथा स्कूल परिसर में सुरक्षात्मक बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत…
Read Moreमहाकाल नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ मची :13 को चोट आई :प्रबंधन में लापरवाही का आरोप
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि यहां करंट फैलने की अफवाह फैली थी। लोग-एक दूसरे के ऊपर गिर गए। दबाव बढ़ने से 13 लोगों को चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद 3 को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया । पुलिस के मुताबिक, यहां नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु लाइन में लगे । करीब 5.50 लाख श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। यह मंदिर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर है। यह…
Read Moreउंडासा पंचायत भवन में ध्वजारोहण के दौरान हंगामा, विरोध करने पर मारपीट
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर उंडासा स्थित ग्राम पंचायत भवन कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के दौरान हंगामे की स्थित बन गई। जिसके चलते मामला मारपीट तक पहुंच गया। ध्वजारोहण के दौरान विवाद होने की खबर मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगाम कर रहे अमन बारोलिया को हिरासत में लिया। ग्राम के सरपंच रमेशचंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण के बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सरपंच ने बताया कि ध्वजारोहण के दौरान गांधीजी, नेहरूजी, अम्बेडकरजी, सरस्वतीजी का फोटो लगाया गया था। इस दौरान अमन…
Read More