रेकी के बाद रात में घरों में चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

 खरसौदकलां। भाटपचलाना थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में खरसौदकलां और चिरोलाकलां के अलावा उन्हेल, नागदा और इंगोरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 75 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवरात, 1 लाख 52 हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने एक चोरी की होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
थाना प्रभारी सत्येंद्रसिंह चौधरी के मुताबिक   पिछले दिनों चिरोलाकलां और खरसौदकलां में हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदातों के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने क्षेत्र में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। इसी दौरान चिरोलाकलां से करीब दो किलोमीटर दूर कुछ संदिग्धों के भागने की सूचना मिली। ग्राम रक्षा समिति की विशेष टीम और पुलिस की निगरानी गश्त की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया। भागे बदमाशो को खेतों में लगातार सर्चिंग कर दो आरोपियों को भी पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल उर्फ बल्ली पिता सूरत राम कुशवाहा (32), निवासी नाका, थाना माता बसैया, जिला मुरैना; अंकित पिता जीवाराम जाटव (26), निवासी डूंगरपुर नारायदापुरा, थाना बसैया; विजय पिता भगवान सिंह कुशवाहा (30); पन्नालाल पिता रामदास जाटव (36) और एंदलसिंह पिता मुंशी सिंह गुर्जर, निवासी मुरैना बताए।
उन्हेल और नागदा की चोरियां भी कबूलीं-आरोपियों ने उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा नजीक में हुई चोरी की वारदात में चांदी के आभूषण चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जोड़ी चांदी की कड़ी और चांदी का आंकड़ा सहित एक किलो से अधिक वजन के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। वहीं नागदा शहर से चोरी किए गए चांदी के आभूषणों में चांदी की पायल, बिछिया, राधा-कृष्ण की चांदी जड़ित तस्वीर, चांदी का नारियल, चांदी के सिक्के और अंगूठियां शामिल हैं। इन आभूषणों का वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है।
इंगोरिया क्षेत्र से चोरी मोटरसाइकिल भी बरामद-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मकड़ावन थाना क्षेत्र से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल करीब 350 ग्राम चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है, तथा 1 लाख 52 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
नकी रही सराहनीय भूमिका-उप निरीक्षक प्रतिक यादव, राजीव सिंह चौहान, शैतानसिंह डीडोर सज्जन सिंह बुंदेला, पुष्पराज सिंह गिरधारी कनेल, सुंदरलाल भंवर ,मुकेश गोयल ,शेलैन्द सिंह सिसोदिया ,राकेश मालवीय,परमिंदर सिंह यादव ,हर गोविंद सिंह ,राहुल अटोलिया, आरक्षित विजय जाट सुनील चौधरी, जीवन जाट, भोलाराम शुभम पाटीदार ,दीपक मालवीय, हितेश निंबोला,  उदय यादव, अशोक चौहान ,मुकेश नागर सैनिक कृष्णा धाकड़ की भूमिका सराहनीय रही।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment