मंदसौर। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 73 हजार रू. निकाल लिये।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवासरा थाने पर फरियादी पंकज (27) पिता भगवानलाल निवासी लाववा थाना सुवासरा ने रिपोर्ट की है कि अज्ञात आरोपी ने टीवी वन एक के माध्यम से फरियादी का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 73 हजार रू. निकाल लिये है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।
मोबाइल हैक कर युवक के खाते से 73 हजार रू. निकाले:बीएनएस में प्रकरण दर्ज