इंदौर।इंदौर के राउ इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ियां देखकर जुआरी बाइक और ताश के पत्ते मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त कर थाने पहुंचाई हैं।
रात डेढ़ बजे पुलिस ने दी दबिश- इंदौर जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत को राउ इलाके में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल पंप के पास जुए की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, यहां शब्बीर उर्फ काणा नाम का व्यक्ति जुए का अड्डा चला रहा था। पुलिस ने अलग-अलग टीमों को मौके पर भेजा था।बाइक और ताश के पत्ते छोड़कर भागे पुलिस की गाड़ियां देखकर जुआरी अपनी बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे में भाग निकले। मौके पर पुलिस को जुआरियों की बाइक और ताश के पत्ते मिले। पुलिस की टीम रात में सभी बाइक जब्त कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि यहां पिछले एक सप्ताह से जुए का अड्डा चल रहा था।