सिटी पुलिस ने  दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका:कियापरिजनो के सुपुर्द

 नीमच – जिला पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल  नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालक / बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द करने के अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व मे नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा दो प्रकरणों में एक अपहृत बालिका व एक अपहृत बालक को दस्तयाब कर अपने- अपने परिजनो के सुपुर्द किया ।
*घटना का  विवरण*-            दिनांक 31.07.2026 को परिजनो ने थाने पर आकर रिपोर्ट कि रात्रि करीब 01 बजे मैं औरपरिवारजन खाना खा कर सो गए थे । सुबह  देखा मेरी लड़की घर पर नहीं थी जिसकी तलाश फरियादी के द्वारा आसपास पड़ोस व रिश्तेदारी मे करते नही मिली फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमच सीटी पर अपराध क्रमांक 401/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । व एक अन्य फरियादी ने थाने पर आकर रिपोर्ट  कि मेरा लड़का बाहर घूमने जाने का कह कर घर से गया था जो काफ़ी देर तक नहीं आया तो आसपास व रिश्तेदारी मे तलाश करते नही मिला परिजनो की  रिपोर्ट पर थाना नीमच सिटी पर अपराध  बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान अलग-अलग टीमें तैयार कर दोनो नाबालिग बालिकाओं की तलाश हेतु अलग-अलग क्षैत्र में रवाना की गई ।
                                                                        तकनीक विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मिडिया मॉनिटरिंग एंव मुखबीर सूचना के आधार पर नाबालिग बालक व बालिका को दस्तयाब कर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।  कायवाही मे निरीक्षक विजय सगरिया, उनि असलम पठान, उनि मदनलाल सिंगाड, म.आर.जया पांडे, आर. राजेश चौधरी एवं सायबर शाखा नीमच की सराहनीय भुमिका रही ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment