वॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 1.48 करोड़ का घोटाला:उच्च स्तरीय जांच और भुगतान रोकने की मांग

*बुरहानपुर।* नगर पालिक निगम के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में 1.48 करोड़ रुपये की सामुदायिक रेन वॉटर रिचार्ज/हार्वेस्टिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने शनिवार को कार्यस्थल पर पहुंचकर निगम प्रशासन और इंदौर के ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया।ठाकुर प्रियांक सिंह ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में लाइव फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि भूजल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। ठेकेदार ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर कागजों पर काम दिखाकर फर्जी भुगतान उठाने का खेल रचा है।
निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। खुदाई के बाद गड्ढों को बिना भराव, ढक्कन या सुरक्षा घेरे के खुला छोड़ दिया गया है। इंदिरा कॉलोनी में राहगीर, वाहन चालक और बच्चे खुले गड्ढों और अधूरे फुटपाथ में गिरकर घायल हो रहे हैं।
*जांच और कार्रवाई की मांग-एडवोकेट प्रियांक सिंह ने मांग की है कि- पूरे 1.48 करोड़ के प्रोजेक्ट की पारदर्शी और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए  – ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर का भुगतान तत्काल रोका जाए – माप पुस्तिका का फॉरेंसिक ऑडिट हो  – दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर लाइसेंस निरस्त किया जाए  – लापरवाह नगर निगम कमिश्नर को पदमुक्त किया जाए  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो मजदूर यूनियन सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन करेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment