उज्जैन। फाजलपुरा में शनिवार सुबह गीला-सूखा कचरा अलग करने की बात पर एक युवक ने सफाईकर्मी के साथ मारपीट कर तलवार तान दी थी। घटनाक्रम के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में कचरा कलेक्शन का काम किया जाता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन शहर में घरों से कचरा कलेक्शन करते है। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी कचरा गाड़ी के साथ फाजलपुरा…
Read MoreCategory: उज्जैन
गरोठ मार्ग पर हादसा, 11 साल के मासूम की मौत -घायल माता-पिता, भाई का मेडिकल कॉलेज में उपचार
उज्जैन। गरोठ-उज्जैन मार्ग पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार परिवार को पीछे से आये अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के 11 साल के मासूम की मौत हो गई। माता-पिता और भाई घायल हुआ। जिन्हे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। चिमनगंज थाना एसआई दिनेश भट ने बताया कि आगररोड स्थित शराब दुकान से कुछ दूरी पर उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर बाइक सवार परिवार के चार लोगों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस…
Read Moreन्यायालय के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण तीन लोगों से एक मकान का सौदा कर ठगे 31 लाख
न्यायालय के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण तीन लोगों से एक मकान का सौदा कर ठगे 31 लाख उज्जैन। 6 साल पहले एक मकान का सौदा 3 लोगों से करने के बाद उनके नाम लोन कराकर 31 लाख की राशि अपने पास रखकर धोखाधड़ी करने वाले परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर माधवनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर घट्टिया तहसील के ग्राम नई खेड़ी में रहने…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में करदाताओं का भरोसा..एक ही दिन में 6.55 करोड़ की वसूली, निगम ने बनाया नया रिकॉर्ड
उज्जैन। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में आयोजित नेशनल लोक अदालत ने नगर निगम की कर वसूली को नई गति दे दी। शनिवार को शहर के सभी जोन कार्यालयों में आयोजित लोक अदालत के दौरान करदाताओं ने बकाया संपत्ति कर और जलकर जमा कर जिम्मेदारी निभाई। देर रात तक चली वसूली में नगर निगम ने कुल 6 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक का कर संग्रह कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शनिवार रात 10 बजे तक शहर के विभिन्न जोन कार्यालयों में 5…
Read Moreगैस संकट पर सियासी घेराबंदी… कांग्रेस करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव सोमवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन का ऐलान; गैस आपूर्ति, किसानों को 2700 रुपए समर्थन मूल्य और सड़क चौड़ीकरण में राहत की उठेगी मांग
उज्जैन। शहर में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों से आमजन की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। गैस की अनियमित आपूर्ति और कथित मनमाने दामों को लेकर जनता में नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने सोमवार, 16 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। कांग्रेस का कहना है कि गैस संकट, किसानों के हित, बिजली बिलों की वसूली और शहर में चल रहे…
Read Moreतरबूज की आवक शुरू, महाराष्ट्र का सिंबा बाजार में गर्मियों का पंसदीदा फल तरबूज उज्जैन मंडी की शोभा बढ़ा रहा कई जगह सजी तरबूज की दुकानें रमजान का महीना होने की वजह से बिक्री भी जमकर हो रही
उज्जैन। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजार में महाराष्ट्र के के तरबूज, ‘सिंबा की आवक शुरू हो गई है। यह तरबूज अपनी जबरदस्त मिठास और स्वाद के लिए पहचाना जाता है , जो बाजार में 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। गर्मियों का पंसदीदा फल तरबूज इन दिनों उज्जैन मंडी की शोभा बढ़ा रहा है। कई जगह तरबूज की दुकानें सज गई है वहीं रमजान का महीना होने की वजह से इसकी बिक्री भी जमकर हो रही है। महाराष्ट्र का सिंबा तरबूज मार्केट में महाराष्ट्र…
Read Moreभट्टी फैक्ट्री में 10 दिन की वेटिंग:गैस की किल्लत के बाद डिमांड बढ़ी; महीने में एक बिकती थी, अब रोजाना 3
उज्जैन।ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते पुरे देश में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। उज्जैन सहित प्रदेश में रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है। गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना रेस्टोरेंट संचालक को करना पड़ रहा है।रेस्टोरेंट संचालक अब गैस सिलेंडर के विकल्प की तलाश में भट्टी बनवा रहे हैं, लेकिन भट्टी बनाने वालों के पास एकाएक इतने ऑर्डर आ गए कि करीब 10 से 15 दिन की वेटिंग के बाद भी भट्टी नहीं मिल पा रही है।…
Read Moreनिगम कर्मचारियों से मारपीट…तलवार दिखाकर हंगामा: कचरा अलग न देने पर हुआ विवाद, एक महिला हिरासत में
उज्जैन।नगरकोट मोहल्ले में शनिवार सुबह कचरा संग्रहण करने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों से एक व्यक्ति ने विवाद कर मारपीट कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने तलवार और लाठी निकालकर हंगामा किया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे नगरकोट मोहल्ले में पहुंची थी। गाड़ी के ड्राइवर का नाम कलीम और कचरा संग्रहण कर्मचारी का नाम जावेद बताया गया है। इसी दौरान सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।बहस बढ़ने पर कर्मचारियों…
Read Moreसिंहस्थ निर्माण काम में मजदूर की मौत:सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगा करंट; चक्काजाम कर ठेकेदार पर FIR की मांग
उज्जैन।उज्जैन में सिंहस्थ से जुड़े निर्माण काम के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत के बाद शनिवार सुबह चरक अस्पताल के सामने हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की।मृतक की पहचान राकेश सूर्यवंशी (42) पिता रामचंद्र सूर्यवंशी, निवासी ग्राम खड़ोतिया के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम कोयला फाटक से निजातपुरा मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान वह इलेक्ट्रिक का काम कर रहे थे। पाइप रिपेयरिंग…
Read Moreकेरल की वारदात में फरार 2 महिलाओं को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा
ब्रह्मास्त्र उज्जैन केरल में 10 साल पहले हुई लूट और हत्या के मामले में फरार चल रही दो महिलाओं को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को केरल पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में केरल से कुन्नूर जिले में हुई हत्या और लूट के मामले में 10 सालों से फरार दो महिलाओं की तरह केरल पुलिस कर रही थी। दोनों महिलाओं के संबंध में केरल पुलिस में उनके उज्जैन से गुजरने की जानकारी क्राइम ब्रांच टीम से साझा की थी।…
Read More